
बुध राशि परिवर्तन से धनु राशि में दुर्लभ योग बनेंगे
vedic astrology budh rashi parivartan: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 7 जनवरी 2024 को बुध गोचर कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि यहां पहले से ही बुध और मंगल विराजमान है। इस कारण धनु राशि में बुधादित्य और त्रिग्रही राजयोग बनेगा। ये राजयोग बेहद शुभ, धन, मान प्रतिष्ठा और सुख समृद्धि प्रदान करने वाला है तो आइये जानते हैं बुध गोचर से किन राशियों की किस्मत चमकेगी।
मेष राशि
आपकी राशि मेष है तो बुध राशि परिवर्तन से मेष राशि के दसवें भाव में बुधादित्य योग बनेगा। इस योग और त्रिग्रही योग के शुभ प्रभाव से मेष राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। इससे मेष राशि वालों को करियर और व्यवसाय में तरक्की मिलेगी। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं या लंबे समय से बेरोजगार हैं, तो जनवरी के महीने में आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। नौकरी कर रहे लोगों की तरक्की होगी।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। इस समय मेष राशि वालों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस समय आपके जो काम अटके हुए थे उसकी बाधाएं दूर होने लगेंगी और हर काम में सफलता मिलेगी। इस समय आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी और आपने जो भी योजनाएं बना रखी हैं, वो सब अपने मुकाम पर पहुंचेंगी। मेष राशि के लोगों को विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। आपकी आध्यात्म की ओर रूचि बढ़ेगी।
वृषभ राशि
7 जनवरी को बुध गोचर वृषभ राशि के नौवें भाव में होगा, यानी यहां बुधादित्य योग बनेगा। इसके प्रभाव से वृषभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। इस समय वृषभ राशि के लोग जो भी योजना बनाएंगे, उसे पूरा करने में सफल होंगे। अच्छी बात ये है कि पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। पिता पुत्र एक-दूसरे की बात को अच्छे से समझ पाएंगे। पिता के साथ नया व्यापार शुरू करने की भी सोच सकते हैं। इस समय त्रिग्रही योग के प्रभाव से वृषभ राशि के लोगों को विदेश यात्रा पर जाने का भी अवसर मिलेगा। आपकी राशि वृष है तो बुधादित्य योग और त्रिग्रही योग की अवधि में आपके लिए सुखद पारिवारिक और व्यावसायिक यात्रा योग भी बनेगा। धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भी त्रिग्रही योग शुभ फलदायक है। इस योग के चलते आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग के समय में तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। इस योग के प्रभाव से आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी और आप आत्मविश्वास से काम कर सकेंगे। यदि आप विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं तो इस समय बंपर लाभ होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी शानदार सफलता मिलने के योग हैं। आप परीक्षा में उत्तीर्ण आकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। भाई-बहनों में कोई अनबन चल रही थी, तो वो दूर हो जाएगी और एक-दूसरे की मदद करेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, परिवार में सुख शांति रहेगी।
धनु राशि
आपकी राशि धनु है तो बुधादित्य योग आपके लिए अत्यंत लाभकारी होगा। यह योग धनु राशि से धन और वाणी के भाव में बन रहा है। इसके परिणामस्वरूप धनु राशि वालों को थोड़े-थोड़े समय में अचानक धन लाभ होता रहेगा। बुध बुद्धि के कारक हैं, इसलिए इस समय धनु राशि वालों की बुद्धि तीक्ष्ण रहेगी, स्मरण क्षमता बढ़ेगी। आपकी मीठी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। धनु राशि के व्यापारियों के लिए यह अच्छा समय है। व्यापारियों के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है और इन्हें अच्छा मुनाफा भी हो सकता है।अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो इस समय मिल सकता है।
इस समय आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। वहीं त्रिग्रही योग के प्रभाव से भाग्य का साथ मिलेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आप इस समय भौतिक सुख-सुविधाओं को जुटाने के विषय पर चर्चा करेंगे। इस समय परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अगर आप नौकरी तलाश रहे हैं तो इस समय अच्छी नौकरी मिल सकती है।
Updated on:
06 Jan 2024 08:38 pm
Published on:
06 Jan 2024 08:37 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
