
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस बार अप्रैल महीने की शुरुआत में गुरु और सूर्य ग्रह की युति बनने जा रही है। यह युति 12 साल बाद बन रही है। वहीं यह मेष राशि में बनने जा रही है। चूंकि गुरु ग्रह 12 साल बाद मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। इस युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस युति से धनलाभ और तरक्की मिलने वाली है। प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे यहां आपको बता रहे हैं गुरु-सूर्य की युति से किस राशि पर क्या प्रभाव पडऩे वाला है, वहीं कौन सी वे तीन राशियां हैं जिनके लिए ये युति भाग्य बदलने वाली साबित होगी।
मीन राशि
इस राशि के लोगों के लिए मेष राशि में सूर्य और गुरु की युति लाभकारी साबित हो सकती है। दरअसल यह युति आपकी राशि से दूसरे भाव में बनने जा रही है। इसे धन और वाणी कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। गुरु के प्रभाव से आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि हो सकती है। वहीं आप लोग अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके वेतन और आपके पद को बढ़ाने के बारे में विचार किया जा सकता है। अगर आप बिजनेस करते हैं तो इस अवधि में अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि
सूर्य और गुरु ग्रह की युति सिंह राशि के लोगों के लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंंडली के नवम भाव में बनने जा रही है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो लोग विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं उनके लिए यह वक्त बहुत ही शानदार है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। इस समय आप धर्म-कर्म के कामों में शामिल हो सकते हैं। वहीं सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है। इसलिए यह युति आपके लिए अनुकूल साबित हो सकती है।
कर्क राशि
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य और गुरु ग्रह की युति कॅरियर और व्यापार के लिहाज से लाभदायक साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से दशम स्थान में बनने जा रही है। इसे कर्म का भाव माना गया है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को गुरु ग्रह के प्रभाव से नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। अगर पहले से नौकरी कर रहे है तो कुछ मनचाहे अवसर मिल सकते हैं। अगर बिजनेसमेन हैं, तो इस अवधि में अच्छे ऑर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति बेहद अच्छी रहने वाली है।
Updated on:
24 Jan 2023 11:34 am
Published on:
24 Jan 2023 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
