2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2023: होली के दिन ऐसे चमकाएं रंग से प्यारों का लक, जान लें यह जरूरी बात

हम जानते हैं होली (Holi 2023) खुशियों का त्योहार है। इस दिन हम अपनों को रंग गुलाल लगाकर खुशियां मनाते हैं, लेकिन थोड़ी सी जागरूकता इस चाहत को अपनों के भाग्योदय (Lucky color on Holi) का कारण बन सकती है। इसके लिए मददगार होगा राशि अनुसार लकी रंग की जानकारी (Holi Ke Upay), अपने प्यारे को उसका लकी रंग लगाएं। इससे आपके केयरिंग होने का पता चलेगा। साथ ही लकी रंग के कारण उसका मंगल होगा तो आइये जानते हैं कैसे आप किसी अपने का भाग्योदय करा (Lucky color on Holi) सकते हैं।

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 04, 2023

rashi_anusar_rang.jpg

lucky color

Holi Ke Upay: जैसा कि हम जानते हैं व्यक्ति की राशि का निर्धारण नक्षत्रों को आधार मानकर चंद्रमा की उपस्थिति के अनुसार किया जाता है। जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में रहता है, वही राशि उस व्यक्ति की राशि होती है। हर राशि का स्वामी कोई न कोई ग्रह होता हैं, जिसके गति से राशि और जातक का जीवन भी प्रभावित होता है। इसी तरह हर राशि का कोई न कोई लकी रंग होता (Holi Ke Upay) है, जो ग्रह से भी जुड़ा होता है।

यह लकी रंग उस व्यक्ति के लिए शुभ फल दिलाने में मददगार हो सकता है (Lucky color on Holi)।
ऐसे में बस थोड़ी सी जागरूकता से आप अपने प्यारे का भाग्य चमका सकते हैं। इसके लिए संबंधित व्यक्ति की राशि और उसका लकी रंग जानना जरूरी होगा और राशि अनुसार रंग लगाना होगा। उसकी राशि अनुसार लकी रंग खेलने से शुभ फल मिलेगा यानी किसी खास संग उसकी राशि के लकी रंग से होली खेलें तो उस शख्स के प्रति प्यार तो प्रदर्शित कर ही सकेंगे, इस तरह लकी रंग उसके लिए शुभता भी लाएगा। यानी आप होली 2023 के दिन अपने प्यारे का भाग्योदय करा सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः होली के मौके पर इन मैसेज से भेजिए अपनों को प्यार

आइये जानते हैं राशि अनुसार कौन सा रंग खेलें (Rashi Anusar Lucky Color)


मेषः मेष राशि का स्वामी उग्र ग्रह मंगल है। जबकि इस राशि के जातक का लकी रंग लाल और सफेद होता है। लाल रंग की चीजें साथ रखने से मेष राशि के जातकों को मानसिक शांति मिलती है। ऐसे में यदि मेष राशि के व्यक्ति संग रंग खेल रहे हैं तो उसे लाल या सफेद रंग लगाएं। इससे आप रंग भी खेल सकते हैं और उसके शुभ के लिए अपना योगदान भी दे सकते हैं।


वृषः नीला और जामुनी रंग वृषभ राशि का भाग्यशाली रंग है। सफेद और हल्का नीला रंग भी इनके लिए शुभ होता है। इन रंगों के पास रहने पर व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। इसलिए वृष राशि के जातक के साथ रंग खेलते समय इन रंगों का इस्तेमाल करें।


मिथुनः पीला और केसरिया मिथुन राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रंग होता है। इस रंग के पास रहने से मिथुन राशि के जातक के पास शुभता आती है। ऐसे में आपके प्यारे की राशि मिथुन है तो उसको पीला और केसरिया रंग लगाएं।

कर्कः कर्क राशि वालों के लिए सफेद, हल्का नीला और क्रीम रंग भाग्यशाली रंग होता है। इस रंग के इस जातक के पास रखने से उसे मानसिक शांति और शुभता प्राप्त होती है। इससे कर्क राशि के जातक को रंग लगाने के लिए इन रंगों का प्रयोग करें।


सिंहः इस राशि के जातक के लिए शुभ रंग सुनहरी, लाल और भगवान सूर्य से संबंधित सारे रंग शुभ होते हैं। इसलिए लाल और सुनहरी रंग का प्रयोग करें तो उसका भला होगा।


कन्याः इस राशि के जातक के लिए हरा, नारंगी, पीला और सफेद रंग भाग्यशाली रंग होते हैं। कन्या राशि के जातकों के करीब इस रंग की चीजें रहने पर उनको शांति मिलती है और इनके जीवन में शुभता आती है। इसलिए अगर आपके किसी स्नेही लड़का या लड़की की राशि कन्या हो तो उसे हरा, नारंगी, पीला और सफेद रंग लगाना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Holi 2023 Ke Upay: होली पर आजमाएं ये उपाय, खुल जाएगी किस्मत


तुलाः तुला राशि के जातकों का भाग्यशाली रंग सफेद और हल्का नीला है। भूरा और क्रीम रंग भी तुला राशि के जातक के लिए शुभ है। इसलिए तुला राशि के जातक को होली के दिन सफेद, हल्का नीला, भूरा और क्रीम रंग लगाना चाहिए।


वृश्चिकः इस राशि के जातक के लिए लाल, मटमैला, जंग का रंग भाग्यशाली रंग होता है। इससे अपने लवर को होली के दिन लाल, मटमैला या जंग का रंग लगाकर खुशियां मनाएं।


धनुः पीला, हल्का आसमानी, हल्का हरा, गुलाबी, जामुनी रंग भाग्यशाली होता है। इसलिए इन रंगों में से किसी न किसी को धनु राशि वालों को पास रखना चाहिए। ऐसे में अपने लवर को इनमें से किसी रंग को होली के दिन लगाना चाहिए।


मकरः काला, नीला और भूरा रंग मकर राशि वालों के लिए भाग्यशाली रंग है। इससे अपने किसी प्यारे को होली के दिन इनमें से कोई रंग लगाकर उसके प्रति अपने प्यार को प्रदर्शित कर सकते हैं। इसके अलावा उसके भाग्य को चमकाने का उपाय कर सकते हैं।


कुंभः कुंभ राशि के जातकों का लकी रंग काला, नीला, जामुनी, हरा है। इन रंगों का होली के दिन इस्तेमाल करने से कुंभ राशि के जातक को शुभ फल मिलेगा।


मीनः लाल, पीला, नारंगी मीन राशि का लकी रंग है। होली खेलने के लिए इनमें से कोई रंग चुनने से आपके अपने प्यारे को लाभ होगा।

Story Loader