17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lucky Girls for Husband: समुद्रशास्त्र के अनुसार पति के लिए भाग्यशाली होती हैं ऐसी लड़कियां

Lucky Girls for Husband सामुद्रिक शास्त्र में लड़कियों की उंगलियां से जुड़ी जानकारियां उनके बारे में काफी कुछ बताती हैं।

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Oct 29, 2022

lucky_girls_for_husband.jpg

Lucky Girls for Husband / Life Partner : सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसी पुस्तक है जिसमें किसी व्यक्ति के हाथ, पैर के निशान सहित अन्य शारीरिक संरचना के आधार पर उसके व्यक्तित्व के बारे बताया गया है। इसके अलावा सामुद्रिक शास्त्र में किसी युवक को अपनी लाइफ पार्टनर खोजते समय किस तरह की युवती का चयन करना चाहिए, इसके संबंध में भी जानकारी दी गई है।

सामुद्रिक शास्त्र में जातक के हाथों की अंगुलियों को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है साथ ही यह भी बताया गया है कि इसके जरिए किसी प्रकार जातक के बारे में बहुत कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके मुताबिक लड़कियों की उंगलियों के आकार और बनावट के आधार पर उनके बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। ऐसे समझें लड़कियों की उंगलियों से उनके बारे में ...

Must Read- इन जातकों की किस्मत शादी के बाद खुलती है !

Must Read- यह रेखा बतलाती है कि आपका विवाह होगा या नहीं

Must Read- Dreams Indications: स्वप्न शास्त्र अनुसार बच्चे का सपने में आना क्या कहता है? पढ़े यहां

Must Read- November 2022 Festival calendar - नवंबर 2022 का त्यौहार कैलेंडर, जानें कब हैं कौन-कौन से व्रत, पर्व व त्यौहार?

Must Read- Rashi parivartan in November 2022: नवंबर 2022 में 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानें किन राशि वाले जातकों को मिलेगी तरक्की!

लड़कियों की पतली और छोटी उंगलियां
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार वे लड़कियां जिनकी उंगलियां पतली और छोटी होती है, वे काफी कंजूस होती है। ये मामूली बात पर नाराज हो जाती हैं और दोस्ती निभाने में भी पीछे रहती है। किसी भी समय झटका दे सकती है और अच्छी दोस्त साबित नहीं होती है।

भाग्यशाली लड़कियों (Lucky Girls) की गोल और लंबी उंगली
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार वे लड़कियां जिनकी हाथ की उंगलियां गोल और लंबी होती हैं, वे काफी भाग्यशाली होती हैं। इनका व्यवहार काफी मिलनसार होता है। ऐसी युवतियां किसी भी परिस्थिति में पति (Lucky Girls for Husband) के साथ खड़ी रहती हैं। इनको व्यापार में भी अच्छी सफलता मिलती है।

बहुत खर्चीली लड़कियों की छोटी उंगलियां
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार वे लड़कियां जिनकी उंगलियां काफी छोटी होती हैं, वे बहुत खर्चीली होती हैं और उन्हें शॉपिंग करने का बेहद ज्यादा शौक होता है। रिश्तों को निभाने में भी ये काफी संवेदनशील होती हैं। साथ ही मुश्किल वक्त में अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ खड़ी रहती हैं साथ ही ये खुले विचारों की होती हैं।