
Vastu Tips
आज के समय हर कोई पैसे के पीछे दौड़ रहा है। इसलिए लोग दिन रात कड़ी मेहनत करते है। इसके बावजूद कई लोगों सफलता नहीं मिलती है। लाख कोशिश करने के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता है। इसके पिछले वास्तुदोष कारण हो सकता है। बहुत से लोग वास्तुदोष पर ध्यान नहीं देते है और परेशान होते रहते है। ऐसा कहा जाता है कि कुछ वास्तु उपाय करने से घर में पैसे रुकने लगते और बरकत होती है। वास्तुदोष दूर करने के बाद घर में धन की आमदनी भी बढ़ाने लगती है। आज आपको कुछ वास्तु के अचूक उपाय बताने जा रहे है, जिससे आपकी किस्मत बदल सकती है।
— वास्तु के अनुसार, घर में तिजोरी का मुंह उत्तर की ओर रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि उतर की ओर रखने से धन में लाभ होता है और पैसा घर में टिका रहता है। धन रखने की जगह दक्षिण की तरफ नहीं होनी चाहिए।
— वास्तु के मुताबिक, घर के अंदर से जो पानी का बाहर निकलता है उसकी ठीक दिशा न होने से भी पैसों की कमी व आर्थिक नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़े :— चमत्कारी शिव मंदिर, बिना आग के बनता है भोजन, गठिया और चर्म रोग होते है ठीक
— ऐसा कहा जाता है कि जल की निकासी पश्चिम और दक्षिण की तरफ से नहीं होनी चाहिए। यह हमेशा पूर्व व उत्तर दिशा से ही होनी चाहिए। इन दिशाओं से जल निकासी शुभ माना जाता है। जिससे घर में पैसों की कमी नहीं होती है।
— वास्तु के अनुसार, घर में नलों से पानी टपकना या नलकों को टाईट से बंद न करना जिस वजह से पानी टपकता रहता है। ये चीज भी वास्तुदोष पैदा करती है। जिससे गंभीन नुकसान होता है।
— यदि घर के गैराज या घर के अंदर कबाड़ या टूटे हुए बर्तन हों तो तुरंत उन्हें बाहर कर दें। इससे घन की कमी व आर्थिक नुकसान होता है और अत्याधिक खर्च भी बढ़ता है।
— शयन कक्ष की दीवार या कोनों में मेटल यानी धातु की कोई चीज रखना शुभ नहीं होता है। बेडरूम की दीवारों के कोनों में किसी भी तरह की दरार नहीं होनी चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान होता है।
Published on:
11 Jan 2021 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
