15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन लोगों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, केतु के आशीर्वाद से खूब मिलेगी सफलता और पैसा

Ketu Gochar Kanya 2023 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का बड़ा महत्व है। पिछले अक्टूबर में केतु ग्रह ने कन्या राशि में गोचर किया है। इस समय कुंडली में केतु की स्थिति मजबूत होती है तो भाग्य का साथ मिलता है। आइए जानते हैं कन्या राशि में केतु गोचर से किन राशियों के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा...

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 30, 2024

ketu_gochar.jpg

केतु राशि परिवर्तन का चार राशियों को विशेष लाभ

केतु मेष राशि वालों को देगा आशीर्वाद
आपकी राशि मेष है तो नए साल में केतु आपको आशीर्वाद देगा। पूरे साल कन्या राशि में रहकर केतु मेष राशि वालों को अनुकूल परिणाम देगा। इस दौरान मेष राशि के जातक जो भी प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। जो भी काम करेंगे उसमें अच्छा परिणाम मिलेगा। करियर में भी तेजी से आगे बढ़ेंगे। यदि आप नई नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कई अवसर मिलेंगे, जो आपके करियर के लिए शानदार साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। इस साल आपको नौकरी में प्रमोशन , वेतन वृद्धि मिल सकती है। इसके साथ ही सेहत अच्छा रहेगा, आप फिट महसूस करेंगे। खान-पान का ध्यान देते नजर आएंगे। आर्थिक रूप से केतु का कन्या राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। आपको अच्छा धन लाभ होगा। कमाई के नए स्रोत खुलेंगे और आप तेजी से धन कमाएंगे। यदि आपका खुद का व्यापार है तो आप उसे और आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे। बिजनेस पार्टनर से भी आपका तालमेल रहेगा। वहीं प्रेमजीवन में भी खुशहाली रहेगी। आप जिसे पसंद करते हैं उससे अपने दिल की बात कह सकेंगे।


कर्क राशि वाले कमाएंगे धन
केतु का कन्या राशि में गोचर कर्क राशि के लोगों के लिए विशेष फलदायी है। इस समय कर्क राशि वालों को अपने प्रयासों में अच्‍छी सफलता मिल सकती है। केतु के इस गोचर के कारण कर्क राशि वालों को करियर में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें निश्चित ही सफलता मिलेगी लेकिन कड़ी मेहनत लगातार करते रहना होगा। इस दौरान आपको विदेश जाने का मौका मिलेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं और करियर ग्रोथ के लिए नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आपको नए अवसर मिलेंगे। केतु के प्रभाव से आप साहसी, दृढ़ निश्चयी होंगे। आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। हालांकि फिर भी आपको मसालेदार भोजन के सेवन से भी परहेज़ करना होगा। आर्थिक जीवन आपका शानदार रहेगा। धन की कोई कमी महसूस नहीं होगी और आप अच्छा धन कमाने में सक्षम होंगे।

ये भी पढ़ेंः धर्म और ईश्वर के विषय में क्या सोचते थे महात्मा गांधी, उन्हीं के शब्दों में जानिए, खुल जाएगी बंद आंख


वृश्चिक राशि वालों को पार्टनर का साथ
आपकी राशि वृश्चिक है तो इस साल केतु का कन्या राशि में गोचर इस साल आपके लिए बेहद अनुकूल होगा। इस दौरान आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और आप अपनी समझदारी और बुद्धिमानी से सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। इस दौरान अपने हुनर और काबिलियत को पहचान पाएंगे। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह अवधि बेहद फलदायी रहेगी और यदि आपने पहले से ही निवेश किया हुआ है तो इस अवधि में आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। आर्थिक रूप से यह अवधि आपके लिए विशेष फलदायी होगी और आपके खर्चों में कमी आएगी। इस समय आप अधिक पैसे बचाने में सफल होंगे। बृहस्पति की कृपा से आपका प्रेम जीवन शानदार रहेगा। आप अपने रिश्ते में सच्चे और ईमानदार रहेंगे और साथ ही अपने रिश्ते को मजबूत करने की हर मुमकिन कोशिश करते नजर आएंगे, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा और आपका साथी आपसे और भी प्रेम करेगा। इस दौरान आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा।

धनु राशि राशि वालों को शुभ परिणाम
केतु के कन्या राशि में रहने के वक्त धनु राशि वालों के लिए सारा ध्‍यान करियर में आगे बढ़ने और सफलता पाने पर रहेगा। इस समय आप अपने करियर में नए अवसरों की तलाश में रहने वाले हैं और आपको सकारात्मक बदलाव महसूस होगा। केतु के गोचर के कारण आपको विदेश में नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। ये अवसर आपके करियर को नई दिशा देंगे। आप नई चीजें सीखेंगे और आपका सारा ध्‍यान खुद की स्किल्स को बढ़ाने में रहेगा। हालांकि पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, परिवार में कई तरह की परेशानियां आने की आशंका है। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। इस वजह से रिश्ते में कड़वाहट बढ़ने की आशंका बढ़ जाएगी। वहीं आपको अपने बच्चों की तरक्की और उनके भविष्य की चिंता भी बढ़ सकती है।