10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kharmas Horoscope: पांच राशियों के लिए बेहद शुभ हैं खरमास के तीस दिन, नौकरी में तरक्की और रूके काम होंगे पूरे

Kharmas Horoscope खरमास में पांच राशियों मिथुन, कर्क, तुला, कुंभ, मीन राशियों को शुभ फल मिलेगा, जबकि बाकी राशियों को नकारात्मक परिणाम मिल सकता है। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का जीवन खरमास से किस तरह प्रभावित होगा, जानने के लिए पढ़ें खरमास राशिफल..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 16, 2023

kharmas_horoscope.jpg

खरमास राशिफल धनु संक्रांति राशिफल

खरमास का महत्व
शनिवार शाम 4 बजे से धनु संक्रांति शुरू हो रही है यानी खरमास का महीना शुरू हो रहा है। इस महीने में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और सूर्य नारायण की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस महीने भगवान सूर्य की गति धीमी हो जाती है और वो सात घोड़ों के रथ की जगह गधे से अपनी यात्रा पूरी करते हैं, जिसका सभी राशियों के जीवन पर असर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन, कर्क, तुला, कुंभ, मीन राशियों को इसका सकारात्मक लाभ मिल रहा है, जबकि कई राशियों के लोगों को इससे चुनौती का सामना करना पड़ेगा तो आइये जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए खरमास राशिफल..

खरमास में कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल
मेष राशिः व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं। अगले तीस दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष राशिः इस महीने चोट चपेट लग सकती है। इस समय मानसिक तनाव से बचने की जरूरत होगी।
मिथुन राशिः अगले तीस दिन बेहद शुभ हैं आपके लिए, इस समय महत्वपूर्ण काम बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन का ध्यान रखें।


कर्क राशिः खरमास कर्क राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ है। इस समय आपके रूके हुए काम पूरे होंगे, शत्रु परास्त होंगे।
सिंह राशिः खरमास में सिंह राशि वालों को सतर्क रहना होगा, इस समय आपको आकस्मिक धन हानि हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः पजेसिव होते हैं वृषभ राशि के लड़के, अपने साथी में चाहते हैं ऐसे गुण


कन्या राशिः खरमास के तीस दिन कन्या राशि वालों को बेहद सतर्क रहना चाहिए। इस समय करियर में समस्या, अनावश्यक विवाद का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशिः आपकी राशि तुला है तो खरमास महीने में आपको देवों का आशीर्वाद मिलेगा। इस समय आपके लिए विदेश यात्रा के योग हैं और आपके सारे काम बनेंगे।
वृश्चिक राशिः आपकी राशि वृश्चिक है तो खरमास के तीस दिन आपको बेहद सतर्क रहना होगा। इस समय आपको चोट चपेट लग सकती है और धन हानि से बचने के लिए सतर्क रहें।


धनु राशिः आपकी राशि धनु है तो खरमास में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। इस समय वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मकर राशिः आपकी राशि मकर है तो खरमास में आंखों और रक्तचाप की समस्या बढ़ सकती है। आप लोगों को यात्रा में सावधान रहने की जरूरत है।
कुंभ राशिः आपकी राशि कुंभ है तो शिक्षा प्रतियोगिता में लाभ होगा, इस समय आप किसी नए काम की शुरुआत करने में सफल होंगे।
मीन राशिः खरमास का महीना मीन राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ हैं, इस समय आपको नौकरी में सफलता के योग हैं। साथ ही आपके रूके काम पूरे होंगे।