1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहुत बुद्धिमान होते हैं इस रंग को पसंद करने वाले लोग, इनके पास होते हैं काम के ढेरों आइडियाज, जानें अपने पसंद के रंग से अपना व्यक्तित्व

Know Your Personality and nature by your favuorite colour colour astrology: पर क्या आप जानते हैं कि रंगों की पसंद ना पसंद भी आपके व्यक्तित्व के राज खोलती है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें कौन सा रंग बताता है कि बुद्धिमान हैं आप या कौन सा रंग बता देता है आपका मिजाज...इसके लिए आपको करना बस इतना है कि अपनी पसंद का रंग देखकर अपने बारे में पढ़ लें...फिर बताएं क्या सच कह रहा है रंग...

4 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Mar 15, 2023

know_your_personality_and_nature_by_your_favourite_colour.jpg

Know Your Personality and nature by your favuorite colour colour astrology: रंगों का जीवन में बहुत महत्व है। सोचिए यदि नेचर ब्लैक एंड व्हाइट होती तो क्या इतनी खूबसूरत नजर आती, जितनी खूबसूरत वो रंगीन होकर लगती है। ये रंग ही हैं कि प्रकृति सुकून देने वाली होती है। जितना आप उसे निहारेंगे आपकी आंखों को सुकून मिलेगा। यह सुकून आपको पुर सुकून यानी हर तरह का सुकून देने वाला होता है। प्रकृति के यही रंग जब जीवन में घुलने लगें तो जीवन में खुशहाली लेकर आते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि रंगों की पसंद ना पसंद भी आपके व्यक्तित्व के राज खोलती है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें कौन सा रंग बताता है कि बुद्धिमान हैं आप या कौन सा रंग बता देता है आपका मिजाज...इसके लिए आपको करना बस इतना है कि अपनी पसंद का रंग देखकर अपने बारे में पढ़ लें...फिर बताएं क्या सच कह रहा है रंग...

ये भी पढ़ें : Numerology: Mulank 7: जिस घर में जन्म लेते हैं मूलांक 7 वाले लोग उस घर में बढ़ती हैं खुशियां, हनुमान जी की कृपा से बनता है इनका भाग्य

पीला रंग
पीले रंग को आध्यात्मिक रंग माना गया है। साथ ही इस रंग को प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक भी माना गया है। इस अगर आपको यह रंग प्रभावित करता है, तो साफ है कि यह रंग आपको पसंद आता है। इस रंग को पसंद करने वाले सेंसिटिव होते हैं। इनमें दूसरों की मदद करने की भावना प्रबल होती है। इस रंग को पसंद करने वाले या तो बहुत शर्मीले होते हैं या फिर बहुत ही मौज-मस्ती करने वाले होते हैं। स्वभाव से बहुत प्यारे और प्रकृति से प्रेम करने वाले होते हैं।

भूरा रंग
जो लोग भूरा रंग देखकर खुश हो जाते हैं, तो वे भूरा रंग पसंद करते हैं। भूरे रंग से प्रभावित होने वाले लोग लंबे समय तक रिश्ते निभाने और तर्क में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोग लॉजिकल टैन रंग पसंद करने वाले होते हैं। इस रंग को पसंद करने वाले लोग किसी भी काम को धैर्यपूर्वक करने में विश्वास रखते हैं, लेकिन इनके भीतर भावनात्मक व्यवहार का कोई अर्थ नहीं होता।

नीला रंग
इस रंग को पसंद करने वाले लोग पृथ्वी पर सबसे प्यारे और सहयोगी के रूप में जाने जाते हैं। इनके जीवन में रिश्तों और अध्यात्म का विशेष महत्व होता है। जो लोग जीवन में सुकून की तलाश कर रहे हैं उन लोगों को इस रंग को पसंद करने वाले व्यक्ति के पास जरूर जाना चाहिए।

पिंक रंग
कई लोगों को पिंक कलर बड़ा ही पसंद होता है। तो आपको बता दें कि पिंक कलर पसंद करने वाले बड़े भावुक किस्म के इंसान होते हैं। बहुत जल्दी इमोशनल हो जाते हैं। बहुत जल्दी किसी से बेहद प्यार करने लग जाते हैं।

गुलाबी रंग
गुलाबी रंग पसंद करने वाले लोग बहुत ही हंसमुख स्वभाव के होते हैं। ये लोग बहुत ही शर्मीले भी होते हैं। इनका फ्रेंड सर्किल बड़ा होता है। ये लोग दिल के अच्छे होते हैं।

ये भी पढ़ें: Numerology: Mulank 8: अपनी धुन के पक्के लेकिन इस कमी के कारण अक्सर अकेले रह जाते हैं मूलांक 8 वाले लोग

लाल रंग
लाल रंग पसंद करने वाले बोल्ड, साहसी और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। ये लोग दूसरों पर अपना प्रभाव छोडऩा चाहते हैं और वे ऐसा करने में सफल भी होते हैं। इस रंग को पसंद करने वाले लोगों में जोश और उत्साह भी बहुत होता है। ये अपना काम पूरे जोश के साथ करने में ही आनंद पाते हैं। ये लोग जीवन को पूरे उत्साह के साथ जीते हैं। वहीं ये लोग दूसरे के स्वभव को भी जल्दी ही समझने की ताकत रखते हैं। प्रेम और दोस्ती, इनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इनके बिना ये लोग रह नहीं सकते।

सफेद रंग
सफेद रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है। सफेद रंग पसंद करने वाले लोग शांतिप्रिय और बहुत ही व्यवस्थित जीवन जीने वाले लोग होते हैं। इनके जीवन में बहुत बिखराव नहीं होता है। ये लोग योजना बनाने में काफी पारंगत होते हैं। इसी वजह से अधिकतर कार्यों में सफलता भी पाते हैं। स्वभाव से शर्मीले होते हैं। इसीलिए इनके दोस्त भी कम ही होते हैं।

काला रंग
काले रंग को पसंद करने वाले लोग थोड़े रूढि़वादी होते हैं। ये क्रोधी स्वभाव के भी होते हैं। इन्हें किसी भी काम में कोई बदलाव पसंद नहीं आता है। ये चाहते हैं चीजें जैसी हैं वैसी ही बनी रहें। ऐसे लोगों को काम में बेवजह का दखल बर्दाश्त नहीं होता। लेकिन यह दूसरों से अपने लिए मान-सम्मान की भी अपेक्षा करते हैं। लोग इन्हें पसंद करें और इनके अनुसार चलें, ऐसा माहौल बनाकर रखना इन्हें पसंद आता है।

जामुनी रंग
जामुनी रंग पसंद करने वाले लोग दूरदर्शी होते हैं। ये बहुत ही व्यवस्थित जिंदगी जीने वाले होते हैं। इनका रचनात्मक स्वभाव इन्हें किसी भी काम को एक अलग तरीके से करने के लिए प्रेरित करता है। इसीलिए इन्हें इसके अच्छे परिणाम भी मिलते हैं। हालांकि ये लोग अधिक जिम्मेदारियों से घबराते हैं और परेशानियों को सुलझाने में भी इनके सामने मुश्किलें आती हैं।

हल्का हरा रंग
वनस्पतियों जैसा या कहें हल्का हरा रंग सुरक्षा, तर्क, संरचना और अनुशासन आदि में भरोसे की प्रवृत्ति को दर्शाता है। यह रंग शारीरिक और मानसिक दृढ़ता भी दर्शाता है। इस रंग को पसंद करने वाले व्यक्ति बुद्धिमान तो होते हैं, लेकिन खुद को व्यक्त करने की कमी इनकी कमजोरी होती है। यानी ये लोग खुद को या फिर अपने काम को खुलकर एक्सप्रेस नहीं कर पाते। अपने काम को अभिव्यक्त न करने के कारण कई बार इन्हें गैर जिम्मेदार होने का तमगा भी पहना दिया जाता है।

हरा रंग
हरे रंग को पसंद करने वाले लोग परिवर्तनशील होते हैं। इन्हें परिवर्तन अच्छा लगता है। ये लोग बुद्धिमान तो होते ही हैं। वहीं इनके पास ढेरों नये आइडिया भी होते हैं। अपने इन्हीं आइडियाज पर ये काम भी करते हैं। इनमें प्रतियोगात्मक क्षमता जबरदस्त होती है। वहीं ये लोग जोखिम लेने से कभी नहीं चूकते। इन्हें जीवनसाथी से उचित सम्मान की अपेक्षा होती है। इनकी एक खूबी यह होती है कि ये लोग किसी के साथ भी एडजस्ट कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें:Numerology: Mulank 9 के लोग स्वभाव से होते हैं हरफन मौला, अहंकारी होना पड़ता है भारी, इन उपायों से जागता है भाग्य

Story Loader