30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Numerology: Mulank 8: अपनी धुन के पक्के लेकिन इस कमी के कारण अक्सर अकेले रह जाते हैं मूलांक 8 वाले लोग

Numerology mulank 8, nature and personality, qualities: ये लोग अक्सर किसी गलतफहमी का शिकार रहते हैं। इनकी यही कमी इनकी सफलता में बाधक बनती है। इन्हें सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ती है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में एस्ट्रोलॉजिस्ट तथा न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता आपको बता रही हैं, मूलांक 8 वालों की खूबियों के साथ ही उनके बारे में वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 12 Mar 2023, 5:04 PM IST

number_eight.jpg

Numerology mulank 8, nature and personality, qualities: अंक शास्त्र में मूलांक 8 का स्वामी न्याय के देवता शनि देव को माना गया है। माना जाता है कि इस मूलांक के लोगों पर शनि का विशेष प्रभाव रहता है। इसीलिए ये लोग अक्सर किसी गलतफहमी का शिकार रहते हैं। इनकी यही कमी इनकी सफलता में बाधक बनती है। इन्हें सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ती है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में एस्ट्रोलॉजिस्ट तथा न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता आपको बता रही हैं, मूलांक 8 वालों की खूबियों के साथ ही उनके बारे में वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं...

ऐसे पहचानें आप मूलांक 8 के हैं
आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 माना जाता है।

मूलांक 8 वाले लोगों में होती हैं ये खूबियां

सिद्धांतों के पक्के
मूलांक 8 के लोगों का व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली होता है। ये लोग किसी भी चीज के बारे में गहराई से पता करना पसंद करते हैं। अपने विचारों को लेकर ये लोग बहुत मजबूत होते हैं। फिर चाहे उसका विरोध ही क्यों न हो, ये लोग इस बात की परवाह नहीं करते। ये लोग अपने विचारों से कट्टर होते हैं और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करना चाहते। अपनी भावना को किसी के भी सामने आसानी से कहना इन्हें आता है। इस मामले में ये कभी पीछे नहीं रहते।

कड़ी मेहनत के बाद मिलती है सफलता
मूलांक 8 के लोगों को अपनी धुन का पक्का कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। ये लोग जिस किसी चीज को ठान लें उसे करके ही मानते हैं। हालांकि इन्हें काफी कठिन परिश्रम और संघर्ष के बाद ही सफलता मिलती है। दरअसल ये लोग गलतफहमियों के शिकार होते हैं। अपने इसी स्वभाव के चलते अक्सर ये खुद को तन्हा पाते हैं।

ये तारीखें हैं शुभ
मूलांक 8 वाले लोगों के लिए किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख बेहद शुभ मानी जाती है। अगर ये लोग अपना कोई भी काम इन तारीखों में करें, तो इन्हें सफलता जल्दी मिलती है।

ये भी पढ़ें :Numerology: Mulank 7: जिस घर में जन्म लेते हैं मूलांक 7 वाले लोग उस घर में बढ़ती हैं खुशियां, हनुमान जी की कृपा से बनता है इनका भाग्य