
भोपाल। न्याय के देवता और कर्मफल के दाता कहे जाने वाले शनि देव 30 साल बाद अपनी राशि कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं। 17 फरवरी को वह मकर राशि ने निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर किसी के लिए शुभ फलदायी रहेगा तो किसी के लिए मुश्किलें लाने वाला साबित होगा। इससे भी ज्यादा खतरे की घंटी यह है कि शनि अपनी राशि कुंभ में प्रवेश के बाद यहीं अस्त भी होंगे। ऐसे में कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। यदि वे सावधान नहीं रहते हैं तो वे खुद अपने ही लिए परेशानियां और मुश्किलें खड़ी करेंगे। यहां आपको बता दें कि 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश के बाद शनिदेव 30 जनवरी को इसी राशि में अस्त होंगे। पत्रिका.कॉम में प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे इस लेख में बता रहे हैं कि शनि का अस्त होना किन-किन राशियों के लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है...?
कर्क राशि
शनि देव के अस्त होते ही कर्क राशि के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलों में मुश्किल हालात पैदा होंगे, तो मानसिक तनाव होने से काफी चीजें बिगडऩा शुरू हो जाएंगी। विशेष तौर पर इस राशि के लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर दिखेगा। इसलिए सेहत का खास ख्याल रखें।
सिंह राशि
शनि के अस्त होने से सिंह राशि के लोगों पर भी इसका प्रतिकूल असर दिखेगा। इन लोगों के दांपत्य जीवन में मुश्किलें पैदा होंगी। धन हानि होने से आर्थिक स्थिति बिगडऩे के भी संकेत मिल रहे हैं। कार्यस्थल या नौकरीपेशा लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि
शनि देव अस्त होकर वृश्चिकराशि वालों की जिंदगी में भी कुछ असहज परिस्थितियां पैदा कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को कार्यस्थल पर परेशानियां होंगी। बिजनेस करने वाले लोग भी दस दौरान सतर्क रहें। नुकसान होने की आशंका है। इस राशि के लोगों को भ्ी अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
Updated on:
14 Jan 2023 05:14 pm
Published on:
14 Jan 2023 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
