11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budh Makar Gochar January 2026: ग्रहों के राजकुमार मकर राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

Budh Makar Gochar January 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह जनवरी के महीने में अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध के मकर राशि में प्रवेश से कुछ राशिवालों के बहुत ही फायदा मिलने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं बुध गोचर से किन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।

2 min read
Google source verification
Budh Makar Gochar January 2026

chatgpt Ai

Budh Makar Gochar January 2026:ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क का कारक माना जाता है। कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होने से जातक को व्यापार में सफलता मिलती है। साल 2026 में जनवरी के महीने में बुध ग्रह शनि की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध ग्रह 17 जनवरी 2026 को मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध का गोचर का 17 जनवरी को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर होगा। बुध के मकर राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातक को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। वहीं कुछ राशि के जातक के लिए बुध का गोचर अशुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं बुध गोचर से किन राशिवालों को लाभ मिल सकता है।

इन राशियों का मिलेगा फायदा

मेष राशि
मेष राशि के जातक के लिए बुध का ये गोचर बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इस दौरान आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आपका रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। बुध गोचर के समय आपकी वाणी में मधुरता आएगी और मान- सम्मान में वृद्धि होगी। इस समय आपके धन आगमन के भी योग बन रहे हैं।

कन्या राशि
बुध का ये गोचर कन्या राशिवालों के पांचवें भाव में होने जा रहा है। कन्या राशि के इस भाव में बुध के गोचर से आपको व्यापार में लाभ मिल सकता है। इस समय आपको पढ़ाई में भी ढे़रों लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी ना करें सोच- समझकर लिया गया फैसला शुभ साबित हो सकता है।

तुला राशि
आपकी राशि में बुध का गोचर चौथे भाव में होने जा रहा है। ये बुध गोचर आपके लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आने वाला है। इस समय में आपको कारोबार में मनचाहा मुनाफा मिल सकता है। इसके साथ ही परिवार के साथ आपका संबंध और अच्छा होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी।

मकर राशि
मकर राशि के जातक के लग्न भाव में बुध का गोचर होने वाला है। इस समय में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही आपका रुका हुआ काम भी पूरा होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी नये काम की शुरुआत के लिए ये समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है।