
Mercury Transit in Taurus good effects on these Rashi love life: शुक्र ने मंगलवार 30 मई को अपनी राशि बदल ली है वे अब कर्क राशि में मंगल के साथ बैठ गए हैं। मंगल के साथ शुक्र की युति 28 दिन तक बनी रहेगी। वहीं अब जल्द ही ग्रहों के राजकुमार बुध भी जून के महीने में अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। वे 7 जून 2023 को अपनी राशि बदलेंगे और मेष राशि छोड़कर वृषभ राशि में आ जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ग्रहों की युति बेहद शानदार योग बनाती है। ये योग कभी-कभी राजयोग बनाते हैं। बुध जैसे ही वृषभ राशि में आएंगे तो उन्हें यहां सूर्य देव मिलेंगे। सूर्य देव से बुध की मुलाकात (What happens if mercury transit in Taurus) होने से बुधादित्य योग (Budhaditya raj yoga) बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद सुंदर और एक राजयोग माना जाता है। यह राजयोग 15 जून तक बना रहेगा। उसके बाद सूर्य देव वृषभ (Taurus) राशि छोड़कर मिथुन (Gemini) राशि में प्रवेश करेंगे।
सूर्य देव के राशि बदलते ही यह बुधादित्य राज योग भी संपन्न हो जाएगा। लेकिन 7 जून से 15 जून तक की इन नौ दिनों की अवधि प्रेम संबंधों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाली है। इसके साथ ही जो लोग कम्प्यूटर, इंजीनियर या अन्य तकनीकी क्षेत्रों या फिर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए बेहद शानदार साबित होगी। वहीं राशि चक्र की 12 राशियों पर भी बुध का वृषभ राशि में जाना शुभ या अशुभ प्रभाव डालेगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी से जानें बुध का वृषभ राशि में जाना किसके लिए शुभ और किसके लिए रहेगा अशुभ...
देश में दिखेंगे आराम और शांति
ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी का कहना है कि बुध का वृषभ राशि में जाना एक शानदार गोचर है। जैसे ही बुध वृषभ राशि में जाएगा, देश को आराम देगा, शांति देगा। राजनीतिक रूप से शासन व्यवस्था को कहीं न कहीं लाभ देगा। मध्यप्रदेश में कोई बड़ा राजनीतिक परिवर्तन दिखाई दे सकता है। चूंकि मध्यप्रदेश कन्या राशि का प्रदेश है, तो यहां पर सत्ता जो भी बड़ा परिवर्तन होगा वह सत्ता के केंद्र पर ही नजर आएगा।
इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा बुध का गोचर
बुध का वृषभ राशि में जाना खासतौर पर वृषभ राशि के लोगों के लिए, कर्क राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, मकर राशि और मीन राशि के लिए बेहद शानदार रहेगा। इनकी लव लाइफ शानदार रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जिन्हें सच्चे प्यार की तलाश है उनकी तलाश पूरी होगी।
इन राशियों के लिए बेहद कमजोर रहेगा गोचर
ग्रहों के राजकुमार बुध का वृषभ राशि में आना मेष राशि के लोगों के लिए, मिथुन राशि, सिंह राशि, तुला राशि और धनु राशि के लोगों के लिए बेहद कमजोर रहने वाला है। बुध का यह गोचर इनके जीवन में कुछ खास परिवर्तन नहीं लाने वाला।
लव कपल्स को मिलेंगी सबसे ज्यादा खुशियां
बुध का वृषभ राशि में आना लव कपल्स के लिए शानदार समय रहने वाला है। 7 जून से इनके जीवन में प्रेम और गहरा और मजबूत होता दिखेगा। जिन लोगों को अब तक प्रेम की तलाश थी, उन्हें उनका सच्चा प्यार मिलेगा। लव बड्र्स इन दिनों अपने पार्टनर के साथ आनंद वाला खूबसूरत समय बिताएंगे।
Updated on:
31 May 2023 10:29 am
Published on:
30 May 2023 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
