2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Venus-Mars Conjunction: आज हुआ शुक्र और मंगल का मिलन, इन 6 राशियों को कॅरियर में मिलेगी तरक्की, एक महीने तक होगा धन लाभ भी

Venus-mars conjunction these lucky zodiac sign get success in career: इन राशियों को कॅरियर में तरक्की तो मिलेगी ही, इसके साथ ही प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। बिजनेस करने वालों को लाभ होगा। वहीं कुछ राशियों को इस युति के कारण अचानक धन लाभ हो सकता है...। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें आखिर कौन सी हैं वो 6 भाग्यशाली राशियां...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 30 May 2023, 4:17 PM IST

venus_and_mars_conjunctions_give_success_to_these_six_zodiac_signs.jpg

Venus-mars conjunction these lucky zodiac sign get success in career: आज जल राशि कर्क में मंगल और शुक्र की सुंदर युति होने जा रही है। हालांकि यह मौसम के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं होती है। मौसम पर यह अपनी उग्रता दिखाएगी और जल सैलाब का कारण बनेगी। लेकिन राशि चक्र की 12 राशियों में से 6 राशियां ऐसी हैं जिनके कॅरियर के लिए यह युति बेहद शानदार रहने वाली है...। यह युति अगले 28 दिन तक रहने वाली है। उसके बाद मंगल अपनी राशि बदलेंगे और सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। लेकिन जब तक शुक्र और मंगल की युति बनी रहेगी, तब तक राशि चक्र की 6 राशियों को इन 28 दिनों में खूब धन लाभ कराने वाली साबित होगी। इन राशियों को कॅरियर में तरक्की तो मिलेगी ही, इसके साथ ही प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। बिजनेस करने वालों को लाभ होगा। वहीं कुछ राशियों को इस युति के कारण अचानक धन लाभ हो सकता है...। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें आखिर कौन सी हैं वो 6 भाग्यशाली राशियां...

मेष- मेष राशि के लोगों के लिए यह युति बेहद शानदार रहने वाली है। इस राशि के स्टडेंट्स के लिए भी यह समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। कॉम्पिटिटिव एक्जाम से उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों को खुश खबरी मिल सकती है। यह युति आपको धन लाभ कराएगी। संतान की ओर से खुश खबरी मिलेगी। कुल मिलाकर 28 दिन की यह अवधि आपके लिए खुशियां लेकर आ रही है।

कर्क- कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्र और मंगल की यह युति आर्थिक लाभ दिलाने वाली रहेगी। आपको 28 दिन की इस अवधि में खुशियां ही खुशियां मिलने वाली हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। कॉम्पिटिटिव एक्जाम की तैयारी करने वाले लोगों को सफलता मिलने वाली है।

कन्या- शुक्र और मंगल की युति से आपका धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। वहीं इस 28 दिन की अवधि में आप अपने दुश्मनों पर जीत हासिल करेंगे। यानी आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे। इस अवधि में आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मानसिक रूप से भी आप खुद को खुश महसूस करेंगे।

मकर- शुक्र और मंगल की यह युति मकर राशि के लोगों के लिए बेहद शानदार रहेगी। आपको इस 28 दिन की अवधि में कोई नया पद मिल सकता है। आपके दुश्मन पस्त रहेंगे। हमेशा की तरह आपको इस अवधि में भी कार्य स्थल पर सफलता ही मिलेगी। मानसिक रूप से आप सुकून महसूस करेंगे। खुशियां आपके कदम चूमेंगी।

कुंभ- शुक्र और मंगल की युति से आपको धन लाभ होगा। हर दिशा से खुशियां आपके पास आएंगी। आपको खुशी के साथ ही सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। 28 दिन की इस अवधि में आपको प्रगति के मनचाहे अवसर मिलेंगे। आपके पार्टनर के प्रति आपका प्रेम और गहरा होगा। अपने नाते-रिश्तेदारों से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

मीन- शुक्र और मंगल की युति से आपको धन लाभ होगा। घर-परिवार के सहयोग से भी कोई लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी वाणी के दम पर हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे। 28 दिन की इस अवधि में इस राशि के स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। अपने नजदीकी रिश्तेदारों से कोई न कोई लाभ मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें: ग्रहों के सेनापति मंगल से मिलने कर्क राशि में आ रहे हैं दैत्यों के गुरु शुक्र, इन राशियों का बिगाड़ेंगे खेल, जरा संभलकर रहें ये लोग