10 जुलाई 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Mulank 2 Astrology In hindi: मूलांक 2 है तो इन बर्थ डेट वालों से न लगाएं दिल

Mulank 2 Marriage Compatibility: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति के बर्थ डेट और मूलांक से उसके स्वभाव, भविष्य, दोस्त दुश्मन का पता लगाया जा सकता है। साथ ही किन बातों से टकराव हो सकता है, ये भी जान सकते हैं। ऐसे में आपका मूलांक 2 है तो यहां जानिए किन बर्थ डेट के लोगों से दिल लगाना पड़ता है भारी..

भारत

Pravin Pandey

Jun 17, 2025

mulank 2 astrology in hindi
mulank 2 astrology in hindi mulank 2 marriage: मूलांक 2 वालों को किससे विवाह या रिश्ते से बचना चाहिए। (Photo Credit: Freepik)

Mulank 2 Astrology In Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति के गुण दोष, व्यक्तित्व, वर्तमान और फ्यूचर की भविष्यवाणी में मूलांक का बड़ा महत्व होता है। इसे जन्मतिथि की संख्याओं को जोड़कर प्राप्त किया जाता है।

बता दें कि ऐसे लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उसका मूलांक 2 (mulank 2) होता है। यहां जानेंगे कि आपका मूलांक 2 है तो किसके साथ रिलनेशनशिप से बचना चाहिए…

इन बर्थ डेट के लोगों से नहीं होती अच्छी साझेदारी

अंकज्योतिष के अनुसार अंक 2 का संबंध चंद्रमा से होता है, जो संवेदनशीलता, कला और भावना का प्रतीक होता है। इनमें प्रायः आत्मविश्वास की कमी होती है। ऐसे में जिन लोगों का मूलांक 2 होता है, उन पर चंद्रमा का प्रभाव होता है और उनमें प्रायः ये गुण पाए जाते हैं।


मूलांक 2 वाले लोगों के लिए अंक 1, 2, 4, 6, 7 और 9 सबसे अधिक शुभ होते हैं। इस तरह इन मूलांक के लोगों के साथ मूलांक 2 के लोगों की मित्रता और साझेदारी सफल रहती है। विशेष रूप से 1,6 के अलावा नंबर 3 के साथ। लेकिन साझेदारी में सबसे कम संगतता 5 और 8 के साथ होती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि आपका मूलांक 2 है तो मूलांक 5 या मूलांक 8 से विवाह में क्या समस्या होती है।

मूलांक 2

विवाह में दोनों पक्षों का एक-दूसरे को समझना और एक दूसरे का खयाल रखना जरूरी है। सुख, एकता और करुणा सुखी विवाह का आवश्यक तत्व है।


चूंकि मूलांक 2 वालों में आत्मविश्वास की थोड़ी सी कमी रहती है, इससे ये तुरंत कोई निर्णय नहीं ले पाते हैं। साथ ही स्वभाव से शंकालु होते हैं। ये सीधे अपनी बात नहीं कह पाते और घुटते रहते हैं। इससे एक दिन छोटी समस्या बड़ी बन सकती है। ऐसे में दोनों पार्टनर का एक ही स्वभाव का मालिक होना, आपस में विवाह से परेशानी का सबब बन सकता है और आशंका रहती है रिलेशनशिप ब्रेक हो जाए।

ये भी पढ़ेंः मूलांक 1 है तो इन बर्थ डेट वालों से न बनाएं रिश्ता, झगड़े से छिन जाता है चैन

मूलांक 5

मूलांक 5 यानी ऐसे लोग जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, वे लोग बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं। इन डेट्स को जन्मे लोग बुद्धिमान, साहसी, कर्मशील होते हैं। इनमें दूसरो सम्मोहित करने का गुण भी होता है। साथ ही जल्द ही दूसरों की ओर खिंचने लगते हैं। कई मामलों में दो विवाह की संभावना रहती है। जबकि मूलांक 2 के लोग, भावुक और शंकालु होते हैं। इससे मूलांक 5 वालों से रिलेशनशिप लंबा नहीं चलता देखा जाता है।


मूलांक 8

मूलांक 8 यानी ऐसे लोग जिनका जन्म किसी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 8 होगा। इस अंक पर शनि ग्रह का प्रभाव होता है। ये लोग अत्यंत गंभीर, यथार्थवादी शांत और निश्छल होते हैं। लेकिन इनके प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते। जबकि मूलांक 2 वालों का स्वभाव विपरीत होता है, ये अस्थिर मन वाले होते हैं। इस भिन्नता के कारण तालमेल बिठाना मुश्किल हो सकता है। इससे यही बात अक्सर रिश्तों में परेशानी खड़ी करती है।

डिस्‍क्लेमरः यह खबर एक्सपर्ट्स के मतों के आधार पर लिखी गई है। अपने जीवन में कुछ भी लागू करने से पहले अपने ज्योतिषी से इस बारे में चर्चा करना ज्यादा हितकर होगा।