
Name First Letter Meaning ज्योतिष शास्त्र में जैसे मूलांक, भाग्यांक से आपके व्यक्तित्व का पता चलता है, ठीक वैसे ही आपके नाम का पहला अक्षर भी आपके व्यक्तित्व का हर राज खोल सकता है। अंग्रेजी भाषा के ये अक्षर आपके कॅरियर और शिक्षा से जुड़ी हर चीज बता देते हैं। आपकी लव लाइफ, आपकी पसंद, न पसंद तक आपके नाम का पहला अक्षर बता देता है। इस लेख में आप जानेंगे अंग्रेजी के एम अक्षर से लेकर जेड अक्षर तक के नाम के लोगों की खासियत...
M (Name First Letter Meaning )
जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के एम अक्षर से शुरू होता है, वे लोग बातों को मन में दबाए रखने वाले होते हैं। माना जाता है कि ऐसा नेचर कभी-कभी दूसरों के लिए खतरनाक भी साबित हो जाता है। चाहे बात कड़वी हो, यदि खुलकर कोई कह दे तो बात वहीं खत्म हो जाती है, लेकिन बातों को मन रखकर चलना सही नहीं माना जाता है। ऐसे लोगों से उचित दूरी बनाए रखना बेहतर ही बेहतर होता है। इनका जिद्दी स्वभाव कभी-कभार इन्हें खुद परेशानी में डाल देता है। वैसे अपनी फेमिली को यह बेहद प्यार करते हैं। खर्च करने से पहले ज्यादा सोचते नहीं। सबसे बेहतर की ओर यह ज्यादा आकर्षित होते हैं। प्यार की बात करें तो यह संवेदनशील होते हैं और जिस रिश्ते में पड़ते हैं उसमें डूबते चले जाते हैं। वहीं इन्हें ऐसा ही साथी भी चाहिए जो इनसे जी जान से प्यार करे। यह बात अलग है कि ये लोग अपनी मंशा किसी के सामने जाहिर नहीं करते।
N (Name First Letter Meaning )
अंग्रेजी के अक्षर एन से जिन लोगों के नाम शुरू होते हैं, वे काफी ओपन माइंडेड होते हैं। महत्वाकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं। हर काम परफेक्शन के साथ करते हैं। यह खुद भी बेहतर काम करने का पूरा प्रयास करते हैं। इनका व्यक्तित्व बेहद आकर्षक होता है। यही आकर्षण देख हर कोई इनकी ओर आकर्षित हो जाता है। स्वभाव से कभी नरम, तो कभी गरम होते हैं। वहीं किसी से मतभेद होने पर पंगा लेने में भी इन्हें देर नहीं लगती। सामान्य तौर पर इनका जीवन संपन्न रहता है। रिश्तों के मामले में यह लोग काफी संवेदनशील होते हैं, और प्यार के मामले में उतने ही रोमांटिक भी होते हैं। अपने प्यार के प्रति यह पूरी तरह से वफादार होते हैं, लेकिन कभी- कभी फ्लर्ट करने से भी इन्हें कोई परहेज नहीं होता। हर हाल में मुस्कुराते रहना इन लोगों की खासियत होती है।
O (Name First Letter Meaning )
अंग्रेजी के अक्षर ओ से जिनका नाम शुरू होता है, उन लोगों का दिमाग काफी तेज होता है। ये लोग बोलने में कम और करने में ज्यादा यकीन रखते हैं। इसी विशेषता के कारण इन्हें जीवन में सफलता मिलती है। सपने देखना और उन्हें पूरा करने का प्रयास करने में ही इनका सारा जीवन निकल जाता है। ये हर क्षेत्र में सफल भी होते हैं। ये लोग समाज से कुछ अलग जीने में यकीन रखते हैं। प्यार के मामले में बेहद गंभीर होते हैं और अपने साथी के प्रति पूरी तरह से वफादार भी।
P (Name First Letter Meaning )
जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के पी अक्षर से शुरू होता है, वे खुले विचार के होते हैं और हर काम को परफेक्शन के साथ करना पसंद करते हैं। इनके हर काम में सफाई और खरापन होता है। ये लोग दिल के साफ होते हैं, और अपनी तरह के लोगों के साथ इनका तालमेल बेहतर होता है। अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखना और सभी को साथ में लेकर चलना इनकी आदत होती है। कभी-कभी दुनिया को अपने अनुसार चलाने का गुर भी इनमें देखा जाता है, इसके कारण ये नुकसान भी झेलते हैं। ये लोग अपनी ही उलझनों में उलझे रहते हैं। इनकी निर्णय क्षमता बहुत कमजोर होती है। ये लोग वैसे तो सामान्य होते हैं, लेकिन अक्सर इनकी छवि विपरीत भी बन जाती है। इसलिए हर कोई इन्हें नहीं समझ पाता।
Q (Name First Letter Meaning )
अंग्रेजी के क्यू अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है, वे बेहद सच्चे और ईमानदार होते हैं। ये रचनात्मक होते हैं। कला की बारीकियां इनमें कूट-कूट कर भरी होती हैं। इस तरह के लोग ज्यादातर अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं और जिंदगी में इन्हें कुछ पाने की इच्छा नहीं होती। किस्मत हमेशा इनका साथ देती है। कई बार तो भाग्य ऐसा साथ देता है कि इन्हें बिन मांगे ही मोती मिल जाता है। प्यार के मामले में ये लोग ईमानदार होते हैं, लेकिन साथी के साथ इनका मतभेद भी अक्सर होता ही रहता है। वैचारिक मतभेद भी इन्हें अक्सर झेलना पड़ता है। इनकी खूबी यह होती है कि कोई भी इनकी ओर आसानी से अट्रैक्ट हो जाता है, लेकिन मानसिक लेवल रेयर ही मेल खाता है।
R (Name First Letter Meaning )
अंग्रेजी के आर अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है, वे लोग सामाजिक जिंदगी जीना पसंद नहीं करते। हां लेकिन अपने परिवार को बहुत अहमियत देते हैं। पढऩे-लिखने में इनकी रुचि बहुत ज्यादा नहीं होती है। ये लोग भीड़ से अलग होकर चलना पसंद करते हैं। ये हमेशा वह काम करते हैं, जो दुनिया नहीं करती और इसीलिए लोग इन्हें पसंद भी करते हैं। ये लोग जल्द ही किसी को भी आकर्षित कर लेते हैं। इन्हें किसी चीज की कोई कमी नहीं होती और यह जीवन में तेजी से आगे बढ़ते हैं। अपने से ऊपर की सोच और समझ वाले लोग इन्हें आकर्षित करते हैं। खूबसूरती इन्हें अपनी ओर खींचती है। ये लोग दिल से साफ होते हैं, लेकिन कई बार लोग इन्हें गलत भी समझ लेते हैं। इनके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहता है।
S (Name First Letter Meaning )
अंग्रेजी के एस अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है, वे लोग काफी मेहनती होते हैं। यह बातों के इतने धनी होते हैं कि सामने वाला इनकी ओर आकर्षित हो ही जाता है। ये हर मामले में काफी सोच-विचार करते हैं, उसके बाद ही काम करते हैं। ये लोग अपने पर्सनल मामलों को किसी से शेयर करना पसंद नहीं करते। इनके बातचीत करने का अंदाज इनकी छवि को खराब कर देता है। ये लोग प्यार के मामले में काफी गंभीर होते हैं, सोच विचार कर ही कदम उठाते हैं। प्यार-मोहब्बत में कुछ शर्मीले होते हैं। इसीलिए अपनी ओर से पहल करना इनके बस की बात नहीं होती।
T (Name First Letter Meaning)
जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के टी अक्षर से शुरू होता है वह दिखने में आकर्षक और खुशमिजाज होते हैं। मेहनत करने से इन्हें जरा परहेज ही रहता है, लेकिन पैसे के मामले में इन्हें कोई कमी नहीं होती। ये लोग अपने मन की बातें आसानी से किसी को नहीं बताते। वहीं ये लोग बातों को सीक्रेट रखने में भी माहिर होते हैं। प्यार के मामले में काफी रोमांटिक और अपने बाकी रिश्तों को का ध्यान रखने वाले होते हैं।
U (Name First Letter Meaning )
जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी का यू है तो ये लोगों का दिल आसानी से जीत लेते हैं। वैसे तो यह हर मामले में काफी होशियार होते हैं, लेकिन कई कामों को एक साथ करने के कारण कोई न कोई एक काम बिगड़ जाता है। दूसरों के लिए वक्त निकालना इन्हें अच्छी तरह से आता है। इन्हें लाइफ में पीछे मुड़कर देखना पसंद नहीं होता। अपने साथी को यह सबसे अलग देखना पसंद करते हैं और साथी के प्रति इतने समर्पित होते हैं, कि उनके ख्यालों में खोना भी इन्हें अच्छा लगता है। इनकी खासियत यह होती है कि अपनी खुशी से ज्यादा इन्हें अपने साथी की खुशी की अधिक परवाह होती है।
V (Name First Letter Meaning )
जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के वी अक्षर से शुरू होता है कि वे लोग स्वभाव से थोड़े आराम करने वाले होते हैं। दिल के साफ होते हैं और वही काम करना पसंद करते हैं, जो इनके मन को भाए। ये लोग अपनी बातें किसी से शेयर करना पसंद नहीं करते। बंदिशों में रखकर आप इनसे कुछ नहीं करवा सकते। प्यार की बात करें, तो ये लोग अपने प्यार का इजहार कभी नहीं करते। कई बार हंसी-ठहाके में ये काफल गहरी बातें भी निकाल देते हैं। लेकिन इन्हीं बातों से ये खुद भी कभी-कभी परेशान हो जाते हैं।
W (Name First Letter Meaning )
जिनका नाम अंग्रेजी के डब्ल्यू अक्षर से शुरू होता है। वे छोटे दिल वाले होते हैं। एक ही ढर्रे पर चलते हुए ये लोग कभी बोर भी नहीं होते। ईगो का भाव इनमें कूट-कूट कर भरा होता है। ये लोग जहां रहते हैं, वहीं अपनी सुनाने लग जाते हैं। इसलिए लोग इनसे दूर रहना ही पसंद करते हैं। हालांकि, हर मामले में इन्हें सफलता मिल जाती है। प्यार की बात करें तो यह ना-ना करते हुए ही आगे बढ़ जाते हैं। इन्हें ज्यादा दिखावा पसंद नहीं। वहीं ये अपने साथी को भी उसी रूप में स्वीकार करन पसंद करते हैं, जैसा कि वह सच में है।
X (Name First Letter Meaning)
जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के एक्स अक्षर से शुरू होता है। वे लोग जरा अलग स्वभाव के होते हैं। यह हर मामले में परफेक्ट होते हैं, लेकिन न चाहते हुए भी गुस्से का शिकार हो जाते हैं। इन्हें कोई कोई भी काम जल्दी या कहें कि फटाफट करना पसंद होता है। काम की धीमी गति इन्हें परेशान करती है। किसी भी चीज से यह लोग बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं। अगले पल ये क्या करने वाले हैं इस बारे में इन्हें खुद ही पता नहीं होता। प्यार के मामले में ये लोग फ्लर्ट करने वाले होते हैं। कई रिश्तों को एकसाथ लेकर आगे चलने की भी क्वालिटी इनमें होती है।
Y (Name First Letter Meaning)
जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के वाय अक्षर से शुरू होता है वे लोग सही सलाह देने और सही रास्ता दिखाने में माहिर होते हैं। खाने-पीने के बहुत शौकीन होते हैं और खर्च करने के लिए कभी नहीं सोचते। अच्छी पर्सनैलिटी के बादशाह होते हैं और लोगों को दूर से ही पढऩे या उन्हें समझने की अद्भुत कला इनमें होती है। इन्हें ज्यादा बातचीत करना पसंद नहीं। इन्हें धन-दौलत नसीब तो होता है, लेकिन इसे पाने में काफी वक्त लग जाता है। प्यार के मामले में इन्हें अपने साथी की कोई बात कभी याद नहीं रहती। हालांकि सच्चे और खुले दिल का साथ व रोमांटिक नेचर इनकी हर गलती को माफी के काबिल बना देता है।
Z (Name First Letter Meaning)
जिनका नाम अंग्रेजी के जेड अक्षर से शुरू होता है, वे लोग स्वभाव से गंभीर होते हैं, लेकिन सारे काम बड़े ही कूल अंदाज में करना पसंद करते हैं। बोलना, साफ बोलना और जिंदगी को एंजॉय करना ही इनकी लाइफ का फंडा होता है। न मिलने वाली चीजों पर रोने की बजाय उसे छोड़कर आगे बढऩा इन्हें पसंद है। इन्हें दिखावा पसंद नहीं है। इनकी सादगी देखकर अगर आप इन्हें बुद्धु समझते हैं तो यह आपकी बेवकूफी होगी। प्यार के मामले में यह रोमांटिक होते हैं और किसी को भी अपनी ओर अट्रैक्ट कर सकते हैं। अपने प्यार के सामने ये लोग किसी को भी अहमियत नहीं देते।
Published on:
22 Feb 2023 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
