भोपालPublished: Feb 20, 2023 05:47:31 pm
Sanjana Kumar
Dowry in Muslims or Islam एक्सपर्ट बताते हैं कि इस्लाम में साफ कहा गया है कि यदि शादी के लिए लड़का लड़की के घर वालों से किसी भी तरह की मांग करता है तो वह गलत है। यदि कोई दहेज मांगता है, उसे लड़की वालों की मर्जी के बगैर लेता है या उन्हें मजबूर करता है तो ऐसा करने से घर से बरकत और खैर चली जाती है।
Dowry in Muslims or Islam दहेज प्रथा एक ऐसी कुप्रथा जिसके कारण आज 21 वीं सदी में भी बेटियों की शादी नहीं हो पाती, बेटियों को मौत के घाट उतार दिया जाता है। तो कहीं शादी हुई भी तो बेटी का परिवार कर्ज में डूब जाता है। जीवन भर कर्ज चुकाता रहता है। दहेज की यह कुप्रथा एक सामाजिक बुराई है। इसका विरोध हर धर्म में किया जाने लगा है। वहीं हम इस्लाम की बात करें तो मुस्लिम धर्म में भी दहेज को सरासर गलत कहा गया है। एक्सपर्ट बताते हैं कि इस्लाम में साफ कहा गया है कि यदि शादी के लिए लड़का लड़की के घर वालों से किसी भी तरह की मांग करता है तो वह गलत है। यदि कोई दहेज मांगता है, उसे लड़की वालों की मर्जी के बगैर लेता है या उन्हें मजबूर करता है तो ऐसा करने से घर से बरकत और खैर चली जाती है।