10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Career Horoscope: नए साल 2024 में इन राशियों के लोगों के करियर को लगेगा पंख, पढ़ें मेष से मीन राशि का वार्षिक करियर राशिफल

new year career horoscope साल 2023 बीतने वाला है, इस साल ने कुछ लोगों की झोली खुशियों से भर दी है, उनके करियर ने उड़ान भरा है तो कुछ राशि के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अब नया साल 2024 आने वाला है तो क्या इस साल आपके करियर की बाधाएं दूर होंगी या अभी इंतजार करना होगा। आपमें से तमाम लोग ज्योतिष में इसका जवाब ढ़ूंढ़ रहे होंगे, ऐसे सभी लोगों का नए साल 2024 में शिक्षा और करियर कौन सा रूख लेगा यह बता रहे हैं मशहूर ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी। यह जानने के लिए पढ़ें मेष से मीन राशि का वार्षिक करियर राशिफल 2024 ...

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 27, 2023

career_rashifal.jpg

वार्षिक करियर राशिफल 2024

मेष राशि करियर 2024
मेष राशि वार्षिक करियर राशिफल 2024 के अनुसार इस साल मेष राशि के लोगों पर बृहस्पति देव की अपार कृपा रहने वाली है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं विद्यार्थियों के लिए साल 2024 काफी अनुकूल रहने वाला है। लेकिन अच्छे परिणाम के लिए आपको अच्छी मेहनत करनी होगी।


वृषभ राशि करियर राशिफल 2024
पं. अरविंद तिवारी के अनुसार साल 2024 में बृहस्पति देव वृषभ राशि के लोगों पर मेहरबान रहेंगे, इससे नए साल में वृषभ राशि के लोगों को खूब मान-सम्मान मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में यह वर्ष आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इस साल छात्रों को उनकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। साथ ही आप इस साल पढ़ाई के लिए विदेश भी जा सकते हैं।

मिथुन करियर राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 की भविष्यवाणी के मुताबिक, नया साल आपके लिए बहुत सारी खुशखबरियां लाएगा। इस वर्ष आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए नौकरी बदलने के योग बनेंगे। व्यापारियों के लिए साल 2024 फायदेमंद रहने वाला है, व्यापारी इस साल किसी दूसरे बिजनेस में भी निवेश कर सकते हैं। मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए भी यह साल काफी फायदेमंद रहेगा।

कर्क करियर राशिफल 2024
कर्क करियर राशिफल 2024 के अनुसार, यह साल कर्क राशि वालों के लिए रोजगार के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की भी संभावना बन सकती है। साल 2024 में इस राशि के लोगों को काफी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस वर्ष भारी धन निवेश करना ठीक नहीं रहेगा वर्ना नुकसान हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को इस साल शुभ परिणाम मिलेगा।

सिंह करियर राशिफल 2024
सिंह करियर राशिफल 2024 के अनुसार, यह साल आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। लेकिन आप सूझबूझ से सभी परेशानियों को दूर करने में सक्षम होंगे। छात्र भी इस साल चुनौतियों से जूझेंगे, स्टूडेंट्स के लिए साल 2024 कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है, कड़ी मेहनत करने पर ही उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

कन्या करियर राशिफल 2024
कन्या करियर राशिफल 2024 के अनुसार काम-धंधे के लिए यह साल काफी अच्छा रहेगा, बस आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि आपके कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं इसलिए अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखें।

ये भी पढ़ेंः Hindu Nav Varsh 2024: क्या आपको पता है कब शुरू होगा भारतीय नव वर्ष, इस दिन कैसे करते हैं सेलिब्रेट

तुला करियर राशिफल 2024
तुला करियर राशिफल 2024 के अनुसार नए साल में नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और आमदनी के अन्य मार्ग भी बनेंगे। हालांकि तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष मिलाजुला रह सकता है। साल 2024 में परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है, जिससे सभी प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक करियर राशिफल 2024
2024 की भविष्यवाणी के अनुसार यह वर्ष आपके लिए नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, अच्छे परिणाम मिलेंगे।


धनु करियर राशिफल 2024
अक्सर धनु राशि के लोग आध्यात्मिक और पारंपरिक विचार वाले होते हैं। इस बीच 1 जनवरी से शुरू हो रहे साल 2024 में बृहस्पति धनु राशि के पंचम भाव में और शनि तीसरे भाव में रहेंगे, जिसके कारण साल 2024 आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष अच्छा रहेगा।

मकर करियर राशिफल 2024
मकर राशि के लोग उदार, शर्मीले और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने वाले होते हैं। साल 2024 की भविष्यवाणी के मुताबिक, इस साल का पहला भाग आपके लिए काफी बेहतर रहने वाला है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं आपको सफलता की ऊंचाइयों तक ले जा सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए साल 2024 कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। साल के दूसरे भाग में अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो सोच-समझकर करें।


कुंभ करियर राशिफल 2024
कुंभ राशिफल 2024 के अनुसार, यह साल आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नए साल में कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। राशिफल 2024 के अनुसार छात्रों के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है, प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।


मीन करियर राशिफल 2024
मीन करियर राशिफल 2024 के अनुसार इस साल का शुरुआती भाग आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। यह साल आपके लिए अच्छी नौकरी भी लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए यह साल अनुकूल रहेगा, लेकिन साल के दूसरे भाग में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।