
Numerology: girl with these birthdates considered lucky for husband: कहते हैं प्यार जिंदगी में आने वाला ऐसा खूबसूरत अहसास है कि आपकी सारी जिंदगी अपने में समेट लेता है। एक पल में आपकी जिंदगी का ऐसा हिस्सा बन जाता है कि उसके बिना जिंदगी बड़ी ही मुश्किल लगने लगती है। फिर एक दिन यही प्यार शादी जैसे पवित्र बंधन में बंधकर संपूर्णता की ओर बढऩे लगता है। आपका सारा जीवन खुशहाली से भरने के लिए तैयार रहता है। हर सुख-दुख बांटते हुए प्यार हमें अहसास ही नहीं होने देता कि कैसे जिंदगी बीत गई...। लेकिन अगर आपको अब तक ऐसा प्यार देने वाली प्यारी सी लड़की की तलाश है... या फिर आप सोचते हैं कि काश हमें भी ऐसा ही प्यार मिले कि जिंदगी का सफर आसानी से कट जाए...तो पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं मूलांक के आधार पर लड़कियों का स्वभाव जो आपको रिलेशनशिप में आगे बढऩे से पहले ही बता देगा कि जिसके साथ आप जिंदगी को संजोने के सपने देख रहे हैं वो आपको कितना प्यार देने वाली है...इस लेख में जानें आपको कैसी लड़की की है तलाश...
मूलांक 1
जिन लड़कियों का मूलांक 1 होता है, वे लड़कियां बहुत सामाजिक और परिवार का सम्मान करने वाली लड़कियां होती हैं। अंक शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कियों का मूलांक 1 होता है, वे विदुषी यानी विद्वान होती हैं। अपने पति के लिए भी ये लड़कियां बहुत ही गुणी और प्यार करने वाली पत्नी साबित होती हैं।
- जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 माना जाता है।
मूलांक 2
जिन लड़कियों का मूलांक 2 होता है, ऐसी लड़कियां दिल की साफ, दयालु और बेहद आकर्षक होती हैं। इस मूलांक की लड़कियां उत्कृष्ट और आकर्षक व्यक्तित्व की धनी होती हैं। मूलांक 2 की लड़कियां अपने पति के लिए वफादार और बहुत केयरिंग मानी जाती हैं। माना जाता है कि मूलांक 2 से जुड़ी लड़कियों या महिलाओं के घरों में सुख-सुविधाओं की कमी कभी नहीं रहती।
- जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 2 माना जाएगा।
मूलांक 3
जिन लड़कियों का मूलांक 3 होता है, ऐसी लड़कियां पति को बेहद प्यार करने वाली होती है। बहुत ही सहनशील और दयालु स्वभाव की होती हैं। परिवार के साथ सामंजस्य बनाने वाली होती हैं। ऐसी स्त्रियां पति पर पूर्ण अधिकार रखती हैं। इनका पति अगर बिजनेस करने वाला है, तो उसे पत्नी के नाम से बिजनेस करना चाहिए। इससे बिजनेस में लगातार उन्नति होती रहती है।
- जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 21 और 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 माना जाता है।
मूलांंक 4
जिन लड़कियों का मूलांक 4 होता है, ऐसी लड़कियां पति की बहुत प्रिय होती हैं। इस मूलांक वाली लड़कियां उच्च शिक्षित होती हैं। स्वभाव से अपनी बात मनवाने वाली बन संवर कर रहने वाली होती हैं। इन्हें सादा जीवन जीना पसंद होता है। ये लड़कियां हमेशा परिवार को सहेज कर चलने वाली होती हैं।
- जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 4, 22 और 31 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 4 माना जाता है।
मूलांक 5
जिन लड़कियों का मूलांक 5 होता है, ऐसी लड़कियों को हमेशा सज-संवर कर या कहें कि बनठन कर रहना पसंद होता है। खूबसूरत चेहरे के साथ ही ये लड़कियां व्यवहार में भी बेहद कुशल होती हैं। परिपक्व मानसिकता वाली होती हैं। इस मूलांक वाली लड़कियां अपने पति को बेहद प्यार करने वाली होती हैं। इन्हें परिवार के साथ चलना और अपनी रुचि के अनुसार कार्य करना पसंद होता है।
- जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 5 माना जाता है।
मूलांक 6
जिन लड़कियों का मूलांक 6 होता है, ऐसी महिलाएं स्वभाव से बेहद सरल होती हैं। प्रतिभा से धनी और दयालु होती हैं। इन स्त्रियों को पति के साथ-साथ परिवार के सभी लोग भी बहुत पसंद करते हैं। ये अपना हर रिश्ता बड़ी ही खुबसूरती के साथ निभाती हैं। चाहे मां का हो बहन का हो या फिर पति का। ऐसी लड़कियां घर को बांधकर चलने वाली होती हैं।
- जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 6 माना जाता है।
मूलांक 7
जिन लड़कियों का मूलांक 7 होता है, वे लड़कियां हर कदम बहुत सोच-समझकर उठाने वाली होती हैं। इनका स्वभाव बहुत ही मिलनसार होता है। परिवार के साथ चलने वाली होती हैं। वहीं हर हाल में पति का हमेशा साथ देने वाली होती हैं। इस मूलांक की लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पदों को प्राप्त करती हैं।
- जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 माना जाता है।
मूलांक 8
जिन लड़कियों का मूलांक 8 होता है, ऐसी लड़कियां बहुत ही धनी और पैसा कमाने वाली होती हैं। ये लड़कियां क्रिएटिव होती हैं और कर्मठ प्रवृत्ति की धनी होती हैं। ये पति और परिवार के साथ बिजनेस वर्क में भी दक्ष होती हैं। ये लड़कियां एक अच्छी सलाहकार साबित होती हैं।
- जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 माना जाता है।
मूलांक 9
जिन लड़कियों का मूलांक 9 होता है, ऐसी लड़कियां अपने पति को बहुत प्यार करने वाली होती हैं। पारिवारिक स्वभाव की होती हैं। इनका स्वभाव तो थोड़ा उग्र होता है, लेकिन ये थोड़ी देर में शांत हो जाती हैं। वहीं ये लड़कियां मनमौजी भी होती हैं। हालांकि पति के कार्यों में पूरे मनोयोग से मदद करती हैं।
- जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 9 माना जाता है।
Updated on:
25 Mar 2023 03:09 pm
Published on:
25 Mar 2023 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
