
Numerology: Mulank 9: Know nature, personality and career tips : अगर आपका जन्म किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 माना जाएगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में एस्ट्रोलॉजिस्ट तथा न्यूमेरोलॉजिस्ट अंजना गुप्ता के मुताबिक मूलांक 9 वाले लोग मंगल ग्रह से प्रभावित होते हैं। स्वभाव से ये लोग हरफनमौला होते हैं। यही नहीं इनकी खासियत होती है कि यह साहसी भी बहुत होते हैं। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं मूलांक 9 वाले लोगों के बारे में वो सबकुछ जो आप जानते हैं...
क्या आप जानते हैं अपनी ये खूबियां
- मूलांक 9 वाले लोगहरफनमौला स्वभाव के होते हैं। - ये अंक मंगल ग्रह से प्रभावित होता है।
- मंगल ग्रह उत्साह और ऊर्जा का कारक ग्रह माना गया है।
- इसलिए मूलांक 9 वाले लोग भी उत्साही, ऊर्जावान तथा चुलबुल स्वभाव के होते हैं।
- ये लोग शरीर से बलिष्ठ होते है।
- इन्हें हंसी-मजाक पसंद होता है। इसीलिए ये अपने दोस्तों के बीच लोकप्रिय होते हैं।
- ये लोग जहां तक हो सकता है अपनी परेशानियों और समस्याओं का हल खुद ही तलाशने की हर संभव कोशिश करते हैं।
- इनकी खासियत होती है कि कैसी भी परिस्थिति क्यों न हो ये लोग उससे निपटने का जज्बा रखते हैं।
- मूलांक 9 वाले लोग सैद्धान्तिक तथा अनुशासन प्रिय होते हैं।
- मूलांक 9 वाले लोगों को किसी का विरोध बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता।
- इस मूलांक के लोगों पर मंगल का प्रभाव होता है। इसलिए ये लोग खेल-कूद, सेना, पुलिस सेवा से संबंधित क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
- ये लोग साहसिक और दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर कई उपलब्धियां हासिल करते हैं।
- ये लोग हमेशा मान-सम्मान की चाहत रखते हंै और अगर मान-सम्मान न मिले तो बौखला जाते हैं।
- ये लोग चुनौतियों को स्वीकार करते हैं।
- इन्हें किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं होता।
- ये लोग अपने सगे-संबंधियों को खूब लाभ पहुंचाते हैं। भाई-बहनों के साथ वैचारिक भिन्नता तथा उसके कारण मन-मुटाव होने की भी परिस्थितियां पैदा होती हैं।
- ये लोग विपरीत स्त्री या पुरुष के प्रति शीघ्र ही आकर्षित हो जाते हैं।
- इनके प्रेम संबंध स्थाई नहीं रहते।
- अहंकार के कारण इनके संबंध जल्दी बिगड़ जाते हैं।
- इस अंक के पुरुष सुंदर नारी की तलाश में रहते हैं।
- यदि सुंदर स्त्री न मिले तो, विवाहेतर संबंध में इन्वॉल्व रहते हैं।
- मूलांक 9 के लोग ऐसा जीवन साथी चाहते हैं, जो हमेशा आपके अनुसार चले।
- ये लोग भोग-विलास में ज्यादा विश्वास रखते हैं। इसीलिए इनके दाम्पत्य जीवन में परेशानियां आती हैं।
- मूलांक 9 वाले लोग आर्थिक दृष्टि से मजबूत होते हैं।
- इनके पास जमीन जायदाद खूब होती है। जो इन्हें विरासत में मिलती है। लेकिन समय-समय पर ये इसमें वृद्धि करते रहते हैं।
- इन्हें ससुराल पक्ष से भी धन मिलता है।
- आप खर्च करने में भी नहीं चूकते। कभी-कभी तो दिखाने के लिए अपनी हैसियत से ज्यादा भी खर्च कर देते हैं।
- स्वास्थ्य की दृष्टि से मूलांक 9 वाले लोगों को सिर दर्द, चोट, रक्त विकार, बुखार, पेट से संबंधित रोग ज्यादा परेशान करते हैं। मंगल अग्नि का कारक है इसीलिए इन पर जलने का खतरा भी बना रहता है। वहीं इन्हें त्वचा संबंधी परेशानियां भी होती हैं।
- इन लोगों को अक्सर चोट लगने का खतरा बना रहता है। वहीं ये लोग दुर्घटना के भी शिकार हो सकते है।
- मूलांक 9 वाले लोगों की बुद्धि तेज होती है।
- इनकी तार्किक क्षमता बहुत प्रबल होती है। इसीलिए ये लोग पढ़ाई में होशियार होते हैं।
- आप अपनी बौद्धिकता के बल पर जीवन में बहुत तरक्की करते हैं।
- वर्तमान समय में मूलांक 9 के लोग कम्प्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल से संबंधित शिक्षा प्राप्त करते हैं।
- ये लोग टेक्निकल डिग्री जैसे इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई में ज्यादा सफल होते हैं।
- ये लोग उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने में सफल रहते हैं।
- विज्ञान में इनकी रुचि ज्यादा होती है। कला के क्षेत्र में भी ये अपना अध्ययन पूरा कर लेते हैं।
- ये लोग अग्नि या बिजली से संबंधित कार्यों में भी लाभ कमा सकते हैं।
- राजनीति, टूरिज्म, घुड़सवारी से जुड़े काम भी कर सकते हैं।
- अध्यापन के क्षेत्र में ट्रेनिंग देने वाले कार्य में आप अच्छा नाम कमा सकते हैं।
- बिजनेस में भी भाग्य अजमा सकते हैं। सफलता ही मिलेगी।
ये हैं इनकी कमजोरियां
- मूलांक 9 के लोग क्रोध पर नियंत्रण नहीं कर पाते।
- स्वभाव से अहंकारी होने के कारण कभी कभी इनके दोस्त भी इनके दुश्मन बन जाते हैं।
- साहसिक कार्य करने में यकीन रखते हैं, लेकिन कभी कभी यही परेशानी का कारण बन सकता है।
करने चाहिएं ये काम
- मूलांक 9 वालों हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी परेशानियां और मुश्किलें जल्द ही दूर हो जाएंगी।
- इन्हें प्रतिदिन नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें आर्थिक समृद्धि, मान सम्मान तथा यश मिलता है।
- यदि स्वास्थ्य से परेशान हैं तो, हनुमान अष्टक का पाठ करना चाहिए।
- घर में यदि क्लेश रहता है, तो मंगलवार और शनिवार के दिन सुंदर कांड पाठ करना चाहिए। लाभ मिलेगा।
- धूम्रपान और शराब का सेवन करने से बचें।
- इस मूलांक के लोगों के लिए शुभ दिशा दक्षिण मानी गई है।
- शुभ धातु सोना है।
- मूलांक 9 का मूलांक 6 वालों के साथ दोस्ती रहती है।
- मूलांक 4 वाले लोगों से इन्हें सतर्क रहना चाहिए।
- इनके लिए 9, 18 व 27 तारीखें शुभ होती हैं।
- रविवार, मंगलवार, सोमवार और गुरुवार के दिन इनके लिए शुभ रहते हैं।
- शुभ रंग की बात करें तो लाल, नारंगी और गुलाबी रंग इनके लिए शुभ होते हैं। यदि आप अपने ऑफिस तथा शयनकक्ष के पर्दे, बेडशीट एवं दीवारों के रंग का प्रयोग निर्दिष्ट शुभ रंग में करें, तो भाग्य आपका साथ देगा।
Published on:
13 Mar 2023 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
