16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काम निकालने में माहिर होते हैं इस Birth Date के लोग, बिजनेस में खूब कमाते हैं पैसा

radix birth date एक विशेष मूलांक वाले लोग जीवन में आने वाली चुनौतियों को चैलेंज के रूप में स्वीकार करते हैं और उनके व्यक्तित्व की ये विशेषता है कि वो चुनौतियों से लड़कर उस पर विजय प्राप्त करते हैं। इस संबंध में जानिए भोपाल के ज्योतिषी पं. जगदीश शर्मा से...

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 13, 2024

numerology.jpg

इस बर्थ डेट के लोग काम निकालने में माहिर होते हैं

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों के जन्म की तारीख 5, 14 और 23 होती है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोगों पर बुद्धि के देवता बुध का विशेष प्रभाव रहता है। इसके कारण मूलांक 5 के लोग बेहद बुद्धिमान और ज्ञानी होते हैं। जीवन में आने वाली चुनौतियों को ये स्वीकार करते हैं और उसे लड़कर उस पर विजय प्राप्त करते हैं। ये साहसी और कर्मठ होते हैं। किसी चीज से घबराते नहीं हैं। जानिए मूलांक 5 वालों की लाइफ के बारे में और भी दिलचस्प बातें।


अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले लोग नई योजनाओ को क्रियान्वित करके लाभ कमाते हैं। ये व्यापार में रिस्क उठाने को हमेशा तैयार रहते हैं। इनकी खासियत ये होती है कि ये किसी बात को लेकर अधिक देर तक परेशान नहीं होते हैं। परेशानियों का हल निकालने में भी ये माहिर माने जाते हैं। ये परिस्थिति के अनुरूप स्वयं को ढाल लेते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है, जिस वजह से कोई भी इनकी तरफ तुरंत ही खिंचा चला आता है। ये आसानी से अपने काम दूसरों से निकलवा लेते हैं।

ये भी पढ़ेंः आपका नाम A, K, M, T, P, S, R, N, G V और Y से शुरू होता है तो जान लें अपनी लाइफ का सीक्रेट

पं. जगदीश शर्मा के अनुसार जिन लोगों के जन्म की तारीख 5, 14 और 23 होती है, वे तुरंत ही किसी से भी मित्रता कर लेते हैं और उनसे अपना काम भी निकलवा लेते हैं। ये किसी भी व्यक्ति के मन की बात तत्काल जान लेते हैं। लाइफ में ये अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। इन्हें कई भाषाओं का ज्ञान होता है। ये धार्मिक ग्रंथों और गुप्त विद्याओं का भी अध्ययन करते हैं। इन्हें हर विषय की जानकारी रखना काफी पसंद होता है। इनसें तर्क-वितर्क में जीत पाना, हर किसी के बस की बात नहीं।

इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये नई-नई खोजों से लाभ कमाते हैं। इनके जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होती। ये मेहनत करके अच्छा धन कमाने में कामयाब रहते हैं। इस मूलांक के लोग नौकरी और बिजनेस दोनों ही दिशा में अपना करियर बना सकते हैं। लेकिन इन्हें अमूमन बिजनेस अधिक लाभ पहुंचाता है। किसी के अधीन रहकर काम करना इनके लिए काफी मुश्किल होता है।