3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rahu Rashi Parivartan: राहु ने बदला घर, इन तीन राशि के लोगों के पास खूब आएगा पैसा

Rahu Rashi Parivartan क्रूर ग्रह राहु लोगों की जिंदगी में उथल पुथल मचा देता है, किसी पर दुखों का पहाड़ तोड़ देता है तो किसी पर ऐसी मेहरबानी की वह जिंदगी में सफलता, धन समृद्धि की मिसाल बन जाए। 30 अक्टूबर 2023 को डेढ़ साल बाद छाया ग्रह राहु ने राशि परिवर्तन किया है। राहु अब मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसका सभी राशि के लोगों के जीवन पर गहरा असर पड़ेगा, कुछ पर सकारात्मक तो कुछ पर नकारात्मक। इनमें से तीन राशियां ऐसी हैं जिन पर राहु का आशीर्वाद रहेगा तो आइये जानते हैं वे भाग्यशाली राशियां कौन हैं और राहु के राशि परिवर्तन से क्या फायदा होगा

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Oct 30, 2023

rahu_ka_rashi_parivartan.jpg

राहु का राशि परिवर्तन

वृषभ राशि
आपकी राशि वृष है तो राहु के मीन राशि में प्रवेश से आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। राहु का राशि परिवर्तन आपको अच्छे परिणाम दिलाएगा। इस समय आपको अच्छा धन लाभ होगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति की संभावना है। हालांकि, कुछ खर्च भी रहेंगे लेकिन आमदनी की तुलना में खर्च कम होने से आर्थिक परेशानी नहीं होगी। विदेश से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। यदि आप विदेश जाने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यदि पिछले दिनों कोई स्वास्थ्य समस्या थी तो अब वो दूर हो सकती है। शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों की तुलना में आप बेहतर करेंगे। इस समय आपकी शत्रुता भी दूर हो सकती है। आप जिस काम को शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।

तुला राशि
तुला राशि वालों को राहु का मीन राशि में परिवर्तन काफी लाभ देने वाला है। आपकी राशि तुला है तो इस समय आपको धन, अन्न और सुख मिलेगा। इस समय आपकी कमाई के साथ बचत भी बढ़ सकती है। यदि आप किसान हैं तो इस वर्ष आपकी फसल अच्छी रह सकती है। आपका जीवन सुखमय हो सकता है। यदि पिछले दिनों स्वास्थ्य खराब रहा है तो राहु स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करेगा। इस समय आप साम, दाम, दंड, भेद का प्रयोग करके अपने शत्रुओं पर भारी पड़ते हुए नजर आएंगे। धन संपत्ति का लाभ भी मिलेगा लेकिन मामा के पक्ष से कुछ परेशानियां हो सकती हैं अर्थात अधिकांश मामलों में राहु का मीन राशि में परिवर्तन आपको शुभफल देगा।

ये भी पढ़ेंः साल 2023 का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, आपको क्या मिलेगा और क्या खो जाएगा

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए राहु अच्छा परिणाम देगा। इस समय मकर राशि के लोग स्वस्थ होंगे। मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और मित्रों का अच्छा सहयोग भी मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं से बेहतर करते हुए देखे जाएंगे। इस समय आपका आत्मविश्वास पहले से अच्छा होगा। बीच-बीच में अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे। इस समय भाग्य आपका साथ देगा। भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे और उनके माध्यम से आपको सुख मिलेगा। शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में भी अनुकूलता रहेगी।

ये भी पढ़ेंः शनि बनाने वाले हैं ऐसा राजयोग, 3 राशियों के लोगों पर होगी धन वर्षा

Story Loader