
Rahu-Ketu Gochar 2023: Effects on Your Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को अशुभ ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि ये ग्रह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी राशियों के लोगों के जीवन पर इनका अशुभ प्रभाव ही पड़ता है। इन्हें छाया ग्रह, पापी ग्रह के रूप में भी जाना जाता है। ये दोनों ही ग्रह हमेशा ही उल्टी चाल चलते हैं। यही कारण है कि ऐसा कहा जाता है कि इनका सभी राशियों पर अशुभ प्रभाव ही पड़ता है। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक डेढ़ साल बाद राहु और केतु राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दौरान राहु के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के दिन बहुत ही संघर्ष और कठिनाइयों में गुजरेंगे, तो केतु का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए सौभाग्यशाली साबित होगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में आज जानेंगे राहु किन पर बरपाएगा कहर और केतु किन्हें दिलाएगा सफलता...
राहु-केतु गोचर 2023
ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक इस बार केतु की स्थिति समसप्तक रहेगी। राहु और केतु एक राशि में लगभग डेढ़ साल तक विराजते हैं। राहु-केतु 30 अक्टूबर 2023, सोमवार को तुला से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर होगा। केतु के इस गोचर से कुछ राशियों को शानदार लाभ मिलेगा तो कुछ कुछ राशियों को इस दौरान हानि या नुकसान के दिन देखने होंगे।
इनके गोचर से इन राशियों को मिलेंगी खुशियां
वृष
केतु वृष राशि के छठे भाव में गोचर करेंगे। वृष राशि वालों को इस समय शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर आप मेहनत करते रहेंगे तो, आपको उसका परिणाम सकारात्मक मिलेगा। वृष राशि वालों को नौकरी में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही इन्हें इस दौरान पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी। इस दौरान आपके पुराने रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। कुल मिलाकर इस समय आपको भाग्य का साथ मिलता रहेगा।
सिंह
केतु सिंह राशि के तीसरे भाव में विराजेंगे। जो आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपको आगे बढऩे में सफलता प्रदान करेगा। इस दौरान इस राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भाई- बहनों के नियमित सहयोग से आपको आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। परिजनों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिलेगा।
धनु
केतु धनु राशि के एकादश भाव में विराजेंगे। केतु के इस गोचर से धनु राशि वालों की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। धनु राशि के लोगों की इस दौरान हर इच्छा पूरी होती नजर आएगी। इस अवधि में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यह समय आपको आर्थिक लाभ दिलाने वाला साबित होगा। शेयर मार्केट और निवेश क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी यह समय लाभ दिलाएगा। इस अवधि में बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे। हालांकि इस अवधि में आपके दांपत्य जीवन में कुछ कड़वाहट घुल सकती है।
मकर
केतु मकर राशि के दशम भाव में विराजेंगे। इस दौरान इस राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। इस समय आपका साहस तो बढ़ेगा ही बिजनेस में भी उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। इस दौरान धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस अवधि में आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। हालांकि परिवार में थोड़े मनमुटाव बनने की भी आशंका है।
इन राशियों को इस दौरान रहना होगा सतर्क
मेष
मेष राशि के लोगों के लिए राहु-केतु का यह गोचर आर्थिक तंगी दिखाने वाला रहेगा। इस दौरान आपका तनाव बढऩे की पूरी आशंका है। इतना ही नहीं, व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियां भी घेर सकती है। दांपत्य जीवन की बात की जाए तो इस दौरान जीवनसाथी के के साथ आपकी अनबन बढ़ेगी।
कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए भी राहु-केतु का यह गोचर मुश्किलें बढ़ाने वाला साबित होगा। राहु-केतु का गोचर इन लोगों के लिए संघर्ष बढ़ाने वाला रहेगा। इन्हें राहु-केतु के गोचर की इस अवधि के दौरान हर क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस और जॉब में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके अपनों के साथ रिश्तों में भी कड़वाहट घुल सकती है।
मीन
मीन राशि के लोगों के लिए भी राहु-केतु का यह गोचर परेशानियों से भरा हुआ समय लाएगा। माना जा रहा है कि ये समय मीन राशि के लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला साबित होगा। बिजनेस की बात करें तो इनकी परेशानियां बढ़ेंगी। बिजनेस में घाटा हो सकता है। कर्ज से निपटने के लिए मुश्किलों का सामना करना होगा।
Updated on:
16 Mar 2023 11:56 am
Published on:
16 Mar 2023 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
