धर्म/ज्योतिष

Rashi Anusar Dan On Purnima: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर राशि अनुसार इन वस्तुओं का करें दान, मिलेगा विशेष फल

पूर्णिमा पर स्नान दान का विशेष महत्व होता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चार जून (purnima date) को स्नान दान किया जाएगा, ऐसे में व्यक्ति ज्येष्ठ पूर्णिमा पर राशि अनुसार दान (Rashi Anusar Dan On Purnima ) करें तो उसे विशेष फल की प्राप्ति होती है तो प्रयागराज ग्रह नक्षत्र ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय से जानते हैं कि किस राशि के व्यक्ति को किन वस्तुओं का दान करना चाहिए।

2 min read
Jun 02, 2023
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर राशि अनुसार दान से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

मेष और वृश्चिक राशि: ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार यह दोनों राशियां मंगल ग्रह से संबंधित हैं। इन राशियों के लोगों को पूर्णिमा के दिन लाल मसूर की दाल, गुड़, लाल चंदन, लाल फूल, सिंदूर, तांबा, मूंगा, लाल वस्त्र आदि दान करना चाहिए। इससे इस राशि के जातक को विशेष लाभ मिलेगा।


वृष और तुला राशि: ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार वृष और तुला राशि का संबंध शुक्र ग्रह से है। इस राशि वाले लोगों को पूर्णिमा के दिन सफेद वस्त्र, कपूर, खुशबूदार अगरबत्ती, धूप, इत्र आदि दान करना चाहिए। इसके अलावा इस राशि के जातक को अपने दान वाली वस्तुओं की सूची में दही, चावल, चीनी, दूध, चांदी को भी सम्मिलित करना चाहिए। इससे इन लोगों को विशेष फल प्राप्त होगा।


मिथुन और कन्या राशि: इन राशियों के स्वामी ग्रह बुध हैं। ज्योतिषाचार्य वार्ष्णेय के अनुसार मिथुन और कन्या राशि वाले लोगों को पूर्णिमा के दिन हरी सब्जी, हरा फल, हरा वस्त्र, कांसे का बर्तन, पन्ना या उसका उपरत्न ऑनेक्स, हरी दाल, आदि दान करना चाहिए। इससे इस राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त होते हैं।


कर्क राशि: चंद्रमा ग्रह की राशि कर्क के जातकों को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन दूध, दही, चावल, सफेद वस्त्र, चीनी, चांदी, मोती, शंख, कपूर, बड़ा बताशा आदि अवश्य दान करना चाहिए। इससे चंद्र दोष दूर होगा और विशेष फल मिलेगा।


सिंह राशि: सिंह ग्रहों के राजा सूर्य की राशि है। सिंह राशि के लोगों को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, लाल पुष्प, लाल चंदन, माणिक्य, शहद, केसर, सोना, तांबा, शुद्ध घी, कुमकुम आदि दक्षिणा के साथ दान करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा तो प्राप्त होती ही है, सूर्य देव भी विशेष फल देते हैं। धन वैभव की प्राप्ति होती है, सूर्य संबंधित दोष दूर होते हैं।


धनु तथा मीन राशि: यह दोनों राशियां देव गुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह की हैं। ज्योतिषाचार्य वार्ष्णेय के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन धनु और मीन राशि वाले लोगों को पूर्णिमा के दिन पीला वस्त्र, हल्दी, पीला अनाज, केला, चने की दाल, पुखराज या उसका उपरत्न सुनहला अथवा पीला हकीक, देशी घी, सोना, केसर, धार्मिक पुस्तक, पीला फूल, शहद आदि दान करना चाहिए।


मकर और कुम्भ राशि: इन दोनों राशियों के स्वामी ग्रह न्याय के देवता शनि देव हैं। ज्योतिषाचार्य वार्ष्णेय के अनुसार मकर और कुंभ राशि के जातकों को पूर्णिमा के दिन काले तिल, काला वस्त्र, लोहा, काली उड़द की दाल, काले फूल, सुरमा (काजल), चमड़े की चप्पल, कोयला, काला मिर्च, नीलम अथवा उसका उपरत्न जमुनिया, काले चने, काली सरसों, तेल आदि का दान करना चाहिए।

Updated on:
02 Jun 2023 07:45 pm
Published on:
02 Jun 2023 07:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर