10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने घर में लगाएं ये पेड़ मिलेगा स्वर्ग, घर में कभी नहीं आएगी पैसों की कमी

इस समय बारिश का मौसम यानी मानसून सीजन (monsoon season) चल रहा है, पौधरोपण का यह सबसे सही समय माना जाता है। लेकिन आप शायद ही जानते होंगे, हिंदू धर्म में भी इसे महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य माना गया है। कई ग्रंथों में कहा गया है कि कोई व्यक्ति अपने जीवन काल में इन विशेष पेड़ों को तैयार कर दे तो उसे नर्क नहीं मिलता यानी उसे मृत्यु के बाद स्वर्ग प्राप्त होता है..उसके घर में पैसों की भी कमी नहीं होती।

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jul 30, 2023

tree_vastu.jpg

tree vastu shastra monsoon season

पुण्य के लिए लगाएं कम से कम इतनी संख्या में पेड़
हिंदू धर्म में वृक्षों और प्रकृति की बड़ी महत्ता है, इनका संबंध ईश्वर से जोड़ा गया है। कहीं-कहीं इन वृक्षों को पुत्रों के समान भी बताया जाता है। धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है जो व्यक्ति अपने जीवनकाल में एक पीपल, एक नीम, दस इमली, तीन कैथ, तीन बेल, तीन आंवला और पांच आम के वृक्ष लगाता है, वह पुण्यात्मा होता है और मृत्यु के बाद नर्क नहीं प्राप्त करता यानी उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है।


इन पेड़ों को लगाने से मिलती है निरोगी काया
इसके अलावा कोई व्यक्ति अपने जीवन काल में एक बरगद, एक अनार, एक कढ़ीपत्ता, एक जामफल, एक तुलसी, एक नींबू, एक अशोक, एक चमेली, एक चम्पा का वृक्ष तैयार करता है तो उसे निरोगी काया प्राप्त होती है और उसके घर में धन, समृद्धि और शांति बनी रहती है। लेकिन इन वृक्षों को लगाने का सर्वाधिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिशा, नक्षत्र और जगह भी बताई गई है, जिसे जानना जरूरी है वर्ना अनजाने में हम अपना नुकसान कर सकते हैं।

पेड़ों की सही दिशा और पौधे लगाने से होने वाले फायदे
1. तुलसी और केले के पेड़ को ईशान या उत्तर में लगाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बढ़ती है।
2. घर के पूर्व दिशा में बरगद, पश्चिम में पीपल, उत्तर में पाकड़ और दक्षिण में गूलर का वृक्ष शुभ होता है लेकिन ध्यान रहे इन्हें घर की सीमा में नहीं लगाना चाहिए।
3. घर के उत्तर और पूर्व क्षेत्र में कम ऊंचाई के पौधे लगाने चाहिए। साथ ही पौधरोपण उत्तरा, स्वाति, हस्त, रोहिणी और मूल नक्षत्रों में करना चाहिए। ऐसा करने पर पौधरोपण सफल होता है।


4. घर के दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र में ऊंचे वृक्ष (नारियल अशोकादि) लगाने चाहिए। इससे शुभता बढ़ती है।
5. जिस घर की सीमा में निगुंडी का पौधा होता है उस घर में गृह कलह नहीं होती।
6. जिस घर में एक बेल का पेड़ लगा होता है, उस घर में लक्ष्मी का निवास होता है।

ये भी पढ़ेंः vastu shastra- शाम के समय किसी को न दें ये चीजें, रुक जाती है तरक्की


7. जिस व्यक्ति को उत्तम संतान और सुख देने वाले पुत्र की कामना हो, उसे पलाश का पेड़ लगाना चाहिए।
8. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जो व्यक्ति संकटों से परेशान है और निरोगी रहने के उपाय तलाश रहा है उसे घर के दक्षिण में नीम का वृक्ष लगाना चाहिए।
9.जिस व्यक्ति को राहु के दोष दूर करना हो उसे चंदर का पेड़ तैयार करना चाहिए।
10.जिस व्यक्ति को शनि से संबंधित बाधा दूर करनी हो उसे शमी का वृक्ष लगाना चाहिए।


11. उत्तर दिशा में पीपल, ईशान कोण में लटजीरा, पूर्व में गूलर, आग्नेय कोण में ढाक या पलाश, दक्षिण में खैर का पौधा लगाया जाता है।
12. मान्यता है कि अनार का पौधा घर में लगाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
13. मान्यता है कि हल्दी का पौधा लगाने से घर में नकारात्मक उर्जा नहीं रहती।
14. नीले फूल वाली कृष्णकांता की बेल से आर्थिक समस्याएं खत्म होती हैं।

ये भी पढ़ेंः अंक 13 शुभ या अशुभ, जानिए किन ग्रहों की ताकत है इस नंबर में


15. नारियल के पेड़ लगाने से मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है।
16. अशोक का वृक्ष लगाने से घर के बच्चों की बुद्धि तेज होती है।
17. तुलसी, आंवला और बहेड़ा का पौधा घर में लगाने से बीमारी नहीं आती है।
18. घर में गेंदा लगाने से बृहस्पति मजबूत होते हैं और आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।


19. बांस का पेड़ लगाने से तरक्की होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है।
20. गुड़हल का पौधा लगाने से कानून संबंधी सभी काम पूरे हो जाते हैं।
21. बेलपत्र का पौधा लगाने से पीढ़ी दर पीढ़ी लक्ष्मीजी का आपके घर में वास बना रहता है।
22. घर की पूर्व दिशा में गुलाब, चंपा, चमेली, बेला, दुर्वा, तुलसी आदि के पौधे लगाने चाहिए। इससे शत्रुनाश, धनसंपदा की वृद्धि और संतति सुख प्राप्त होता है।
23. घर की दक्षिण दिशा में नीम, नारियल, अशोक के वृक्ष लगाना शुभ होता है।