दही
कई बार लोग एक दूसरे से दही जमाने के लिए जामन ले लेते हैं लेकिन, शाम के समय ऐसा करना वर्जित माना जाता है। इसका कारण ये है कि दही का सम्बन्ध शुक्र से माना जाता है और शुक्र सुख और वैभव के कारक हंै। इस स्थिति में यदि आप शाम को सूर्यास्त के बाद किसी को दही देते हैं, तो माना जाता है कि इसके कारण आपके घर के सुख व वैभव की कमी हो जाती है। आप सुबह के समय इसका लेन देन कर सकते हैं लेकिन, सूर्यास्त के बाद नहीं।