
Shani affects
शनि देव ने सोमवार, 11 अक्टूबर से मार्गी चाल (सीधी चाल) पुन: शुरू कर दी है। इससे पहले 23 मई 2021 को यानि 141 दिन पहले शनि ने अपनी वक्री चाल शुरु की थी। वहीं अब यह 29 अप्रैल 2022 तक मकर राशि में मार्गी रहेंगे।
ज्योतिष के जानकार एसके पांडे के अनुसर सोमवार 11 अक्टूबर को शनिदेव सुबह 07 बजकर 48 मिनट पर मकर राशि में मार्गी हुए हैं। जिसके चलते शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से प्रभावित राशियों को राहत मिलने के संकेत हैं।
इन राशियों पर रहेगा विशेष प्रभाव
शनि के इस परिवर्तन से जहां धनु राशि को साढ़ेसाती के प्रभाव से राहत मिलेगी, जबकि मीन राशि इसके चलते शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित होगी।
वहीं शनि के इस परिवर्तन से मिथुन व तुला राशि को ढैय्या के प्रभाव में राहत मिलेगी, जबकि कर्क व वृश्चिक राशियां शनि की ढैय्या से प्रभावित होंगी।
वहीं शनि 2021 की 18 जनवरी से लेकर 20 फरवरी 2022 तक अस्त रहेंगे। और 20 फरवरी को पुन: उदित होने केपश्चात जनवरी 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। माना जा रहा है कि शनि की ये मार्गी चाल देश में कोरोना के भय में कमी लाएगी।
शनि की चाल को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, न्याय के देवता और दंड के विधान का पालन करने के कारण इनका सभी 12 राशि के जातकों पर विशेष असर पड़ता है।
ऐसे में जहां ये कुछ लोगों को आशीर्वाद स्वरूप आगे बढ़ाने में मदद करते हैं, वहीं कुछ के बनते हुए कामों में अड़चन पैदा कर देते हैं। ऐसे में इस बार भी जहां शनि कुछ लोगों पर अपना आशीर्वाद रखेंगे, वहीं कुछ को उनके कर्मों का दंड भी प्रदान करेंगे।
12 राशियों पर शनि का असर
1. मेष राशि:-
शनि के इस परिवर्तन के आपको मिलेजुले प्रभाव मिलेंगे। ऐसे में कॅरियर में स्थिरता के अलावा आपके लिए प्रमोशन के रास्ते भी खुल सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी योग्यता साबित करनी होगी, जिसके लिए आपको अवसर भी मिलेंगे। इस समय आपको आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है, अत: धन की फिजुलखर्ची न करें। शनि आपकी राशि से 10वें भाव में मार्गी हो रहे हैं।
2. वृषभ राशि:-
इस दौरान परेशानियां बढ़ने के साथ ही जीवन में उथल-पुथल भी देखने को मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों के इस समय बड़े अधिकारियों के साथ संपर्क स्थापित होने की संभावना है। वहीं अपने शब्दों और व्यवहार पर व्यापारियों को इस समय खास संयम रखना होगा, अन्यथा विवादों की संभावना है। आर्थिक स्थिति समान्य रहने के बीच विद्यार्थी इस दौरान आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए अच्छा ज्ञान अर्जित करेंगे। शनि आपकी राशि से 9वें भाव में मार्गी हो रहे हैं।
3. मिथुन राशि:-
इस समय आपको कुछ परेशानियों का सामना करते हुए ज्ञान अर्जित करना पड़ सकता है। आलस को इस दौरान खुद से दूर रखें, क्योंकि यह आपकी परेशानियों में इजाफा कर सकता है। निवेश के लिए ये समय उचित नहीं है, उचित होगा कि ऐसी कोई योजना हो भी तो उसे अभी टाल दें। शनि आपकी राशि से 8वें भाव में मार्गी हो रहे हैं।
4. कर्क राशि:-
इस दौरान आपको विशेष सतर्क रहना होगा। ध्यान रहे इस समय किसी पर भी आंख बंद करके विश्वास न करें। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति तो सुधरेगी, लेकिन इस समय अपने संबंध दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ खराब न होने दें। इसी दौरान आपके कुछ रूके काम पूरे होने की संभावना है। शनि आपकी राशि से 7वें भाव में मार्गी हो रहे हैं।
5. सिंह राशि:-
ये समय शत्रु, बीमारी आदि से सावधान रहने का है। इस दौरान परेशानियां बढ़ने के अलावा जीवन में उथल—पुथल भी देखने को मिल सकती है। शुरुआती छह महीनों में शत्रुओं की चालें कामयाब होती कम ही दिख रही हैं, क्योंकि इस दौरान आप चतुराई के साथ उन पर विजय प्राप्त कर लेंगे। इस समय आपको मनपसंद जगह पर काम करने का मौका मिलने की संभावाना है, जिसके चलते परिवार का उत्तम सुख आपको प्राप्त होता रहेगा। शनि आपकी राशि से 6वें भाव में मार्गी हो रहे हैं।
6. कन्या राशि:-
शनि के इस परिवर्तन के आपको मिले जुले प्रभाव मिलने की संभावना है। कॅरियर में आगे बढ़ने और अच्छी कमाई के लिए ये एक शानदार मौका साबित हो सकता है। वहीं यह अवधि छात्रों के लिए मध्यम फलदायी साबित होगी।
इस दौरान आपकी लव लाइफ में वाद विवाद की संभावना है। वहीं ये समय आपकी बुद्धि को भी प्रभावित कर सकता है। शनि आपकी राशि से 5वें भाव में मार्गी हो रहे हैं।
7. तुला राशि:-
इस दौरान आपको बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जमीन या भवन खरीदने के लिए ये समय अनुकूल है। सभी बाधाएं इस समय खत्म होने की उम्मीद हैं। लेकिन घर में माता-पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इस समय शनि आपकी राशि से चौथे भाव में मार्गी रहेंगे।
8. वृश्चिक राशि:-
नौकरीपेशा लोगों के इस समय बॉस से अच्छे संबंध बनेंगे, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। ऑफिस में आपकी मेहनत और जज्बा आपको कॅरियर की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। व्यापारी इस दौरान यात्राओं में व्यस्त रह सकते हैं, वहीं इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ नजर आएंगे। सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। इस समय शनि आपकी राशि से तीसरे भाव में मार्गी रहेंगे।
9. धनु राशि:-
शनि का यह परिवर्तन आपके अच्छे दिन शुरुआत हो सकता है। इस समय आपको कई स्त्रोतों से आय की संभावना है। साथ ही इस समय पैतृक आपको संपत्ति मिलने की भी प्रबल संभावनाएं हैं। इस दौरान जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी, लेकिन आप उनसे आसानी से उनसे बाहर आ जाएंगे। इस समय शनि आपकी राशि से दूसरे भाव में मार्गी रहेंगे।
10. मकर राशि:-
इस समय आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। लेकिन शनि के चाल में आए परिवर्तन से आपको कुछ राहत मिलने की संभावना है। इस दौरन अटके काम पूरे होने के साथ ही सेहत से जुड़ी संबंधी समस्याओं से मुक्ति भी मिलने की संभावना है। प्रोफेशनल लाइफ में आने वाले कुछ बदलाव आपको फायदा प्रदान करेंगे। इस समय शनि आपकी ही राशि में मार्गी रहेंगे।
11. कुंभ राशि:-
इस परिवर्तन से शनि की साढ़ेसाती में कुछ राहत मिलती सकती है। वहीं आपकी विदेश यात्रा कुछ समय के लिए टल सकती है। उचित होगा कि इस दौरान खर्चों पर नियंत्रित रखें, अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आपको इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बाद में ये स्थिति ही आपकी तरक्की का कारण बनेंगी। इस समय शनि आपकी राशि से द्वादश भाव में मार्गी रहेंगे।
12. मीन राशि:-
शनि का यह बदलाव आपकी परेशानियों में इजाफा का सकता है। इस समय पारिवारिक जीवन में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आपमें से अधिकांश का इस समय व्यवसाय अच्छा चलने के साथ ही आमदनी में बढ़ोतरी के आसार हैं। वहीं नए कार्य की शुरुआत लाभदायक साबित होने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इस समय शनि आपकी राशि से एकादश भाव में मार्गी रहेंगे।
बचाव के लिए ये करें उपाय
: शनि की कृपादृष्टि व अनुकूलता के लिए गरीबों की सहायता करें।
: अन्याय व भ्रष्टाचार से बचें।
: हनुमानजी की आराधना करें।
: पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं।
:शनि मंत्र का जाप करें।
: शनिवार और मंगलवार को शनि व हनुमान मंदिर में दीपदान करें।
: काली वस्तुओं का जरूरतमंदों को दान करें।
Published on:
12 Oct 2021 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
