
शनि की सीधी चाल का कई राशियों पर नकारात्मक असर पड़ेगा
मिथुन राशि
आपकी राशि मिथुन है तो शनि की सीधी चाल आपका गणित बिगाड़ने वाली है। शनि की सीधी चाल मिथुन राशि वाले लोगों पर नकारात्मक असर डालेगी। इस समय आपको अपने पिता की सेहत पर अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा, जिससे आपक बजट बिगड़ सकता है। शनि के कुंभ राशि में सीधी चाल चलने से आपके खर्च बढ़ेंगे, जिससे बचत में दिक्कत होगी। आर्थिक स्थिति खराब न हो, इसके लिए आपको योजना बनाकर काम करना होगा। हालांकि इस समय आध्यात्मिक कार्य करने पर आपको अच्छा फल मिलेगा और कड़ी मेहनत आपको करियर में अच्छा फल दिला सकती है लेकिन मेहनत बहुत करना होगा। साथ ही परिणाम में देरी होगी। कार्यक्षेत्र में बॉस काम की सराहना करेंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो इस समय अधिक मुनाफा मुश्किल है, औसत आय से ही संतोष करना होगा। लापरवाही और कंपनी में पार्टनर के मदद न करने की वजह से आपको नुकसान भी हो सकता है।
कर्क राशि
शनि कुंभ राशि में मार्गी हो रहे हैं यानी कुछ दिन शनि कुंभ राशि में सीधी चाल चलेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार शनि की सीधी चाल का कर्क राशि वालों पर खराब असर पड़ेगा। इसके कारण कर्क राशि वालों की जिंदगी में आगे बढ़ने और लाभ पाने में देरी होगी। इस समय दोस्तों से भी अनबन हो सकती है। इसी के साथ कर्क राशि वालों ने लापरवाही बरती तो धन हानि हो सकती है। इस समय करियर में आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। इस समय अपना काम शुरू कर सकते हैं या व्यवसाय बदलने की सोच सकते हैं। साथ ही काम की प्रशंसा न मिलने से निराशा होगी। यदि आप व्यापारी हैं तो शनि के इस चाल के वक्त तक आपको अधिक सफलता नहीं मिलेगी। कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण व्यापार में हानि हो सकती है। स्थिर आय के लिए नई कंपनी खोलने और उसे चलाने के लिए दृढ़ निश्चय और लगन की जरूरत पड़ेगी।
सिंह राशि
आपकी राशि सिंह है तो कुंभ राशि में बड़े बदलाव का आप पर बड़ा असर पड़ेगा। शनि की सीधी चाल सिंह राशि वालों के लिए पेशेवर जीवन में उतार-चढ़ाव लाएगी। नौकरीपेशा लोगों का सहकर्मियों से मतभेद होगा। काम का बोझ बढ़ने से आप परेशान भी रहेंगे। इससे बचने के लिए आपको प्लानिंग से काम करना होगा। आपको निजी जीवन की समस्याओं से भी दो दो हाथ करना पड़ सकता है। इस समय सिंह राशि के नौकरीपेशा लोग अपने काम से असंतुष्ट रहेंगे, आपका मन नौकरी बदलने का करेगा। हालांकि, तुरंत नौकरी बदलने में दिक्कतें आ सकती हैं। शनि के मार्गी होने से व्यापारियों को कंपनी से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना बहुत कम है। इस समय आपका पार्टनर से मतभेद हो सकता है।
कुंभ राशि
शनि कुंभ राशि में ही मार्गी हो रहे हैं यानी शनि कुंभ राशि में ही चाल बदलकर सीधी चाल चलेंगे। इससे सबसे ज्यादा असर आप पर ही पड़ेगा। शनि की सीधी चाल के प्रभाव से इस समय कुंभ राशि वालों को पैरों और आंखों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस समय आपके सामने अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है, जिससे निपटने में आपको काफी कठिनाई होगी। शनि के प्रभाव से इस समय आपको इच्छा के विरुद्ध लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वहीं, नौकरीपेशा हैं तो वेतन वृद्धि पाने में देरी हो सकती है। आपके लिए विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा की भी संभावना बन रही है। इन अवसरों को पाकर आप काफी संतुष्ट महसूस करेंगे। शनि के मार्गी होने पर आपके सहकर्मी आपके रास्ते में रूकावटें पैदा करेंगे। इस वजह से आपको अच्छा प्रदर्शन करने में परेशानी आ सकती है। पेशेवर जीवन में आपको अपने प्रयासों के हिसाब से ज्यादा अच्छा वेतन नहीं मिलेगा।
4 नवंबर को शनि बदलेंगे चाल
ज्योतिष शास्त्र और पंचांग के अनुसार नवंबर 2023 का पहला राशि परिवर्तन 3 नवंबर को होगा। इस दिन शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं इस महीने का दूसरा ग्रह परिवर्तन ठीक अगले दिन 4 नवंबर को होगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। फिर 6 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
Updated on:
04 Nov 2023 11:32 am
Published on:
03 Nov 2023 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
