
शुक्र राशि परिवर्तन से धनवान बनेंगे इन राशियों के लोग
पंचांग के अनुसार मंगल की राशि मेष में शुक्र का गोचर 24 अप्रैल 2024 को रात 11:58 बजे होगा। शुक्र का गोचर तीन राशियों की कायापलट कर देगा। शुक्र राशि परिवर्तन से तीन राशियों के लोगों को बेशुमार पैसा और प्रमोशन देगा।
24 अप्रैल को हो रहा मेष राशि में शुक्र राशि परिवर्तन आपके लिए लाभदायक रहेगा। इससे उन्नति के अवसर मिलेंगे। सुख समृद्धि मिलेगी और भाग्य साथ देगा। इस समय शुक्रवार के दिन शुक्र गायत्री मंत्र ॐ अश्वध्वजाय विद्महे धनु हस्ताय धीमहितन्नो शुक्र: प्रचोदयात् का जाप लाभदायक रहेगा।
शुक्र राशि परिवर्तन 24 अप्रैल से कर्क राशि वालों के जीवन में उन्नति के द्वार खोलेगा। कर्क राशि के लोगों को पेशेवर जीवन में उन्नति मिलेगी। इस समय कर्क राशि वालों का रूका प्रमोशन हो सकता है, वेतन वृद्धि हो सकती है। नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। शुक्र गोचर के दौरान पिता का समर्थन मिलेगा, आपका नाम होगा। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ होगा। इस समय शुक्र को मजबूत करने के लिए अच्छे इत्र, सुगंध का प्रयोग करना चाहिए।
शुक्र का राशि परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। हालांकि इस समय किसी नई संपत्ति और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। मां और घर की बड़ी महिलाओं का साथ मिलेगा, जिससे नई संपत्ति खरीदने में भी ये आर्थिक सहायता देंगी। कई मकर राशि वाले अपने घरों का की मरम्मत या सजावट कर सकते हैं। इस समय शुक्रवार को गुड़ का दान करें।
Updated on:
30 Mar 2024 12:50 pm
Published on:
23 Mar 2024 07:47 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
