5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shukra Grah Ke Upay: कुंडली में कमजोर शुक्र बन रहा है गरीबी का कारण? करें ये उपाय, लौट आएगा धन और सम्मान

Shukra Grah Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि, प्रेम, वैवाहिक जीवन, कला और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। यदि कुंडली में शुक्र मजबूत हो तो व्यक्ति को धन, ऐश्वर्य, सुंदरता और अच्छा वैवाहिक जीवन मिलता है। ऐसे में कुछ आसान उपायों को अपनाकर शुक्र ग्रह को मजबूत किया जा सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Mar 05, 2026

Shukra Grah Ke Upay, shukra ke upay, shukra, astro tips, Astrology Tips To Strengthen Venus,

Astrology Tips To Strengthen Shukra|फोटो सोर्स: Freepik

Shukra Grah Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सुख-सुविधा, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर या अशुभ स्थिति में हो, तो उसे आर्थिक तंगी, वैवाहिक जीवन में परेशानियां और जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ज्योतिष में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के कई सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाने से न केवल आर्थिक समस्याएं कम हो सकती हैं, बल्कि जीवन में धन, सम्मान और समृद्धि के द्वार भी खुल सकते हैं। आइए जानते हैं शुक्र ग्रह को मजबूत करने के कुछ खास उपाय।

Weak Venus Symptoms: कमजोर शुक्र के संकेत

जब जन्म कुंडली में शुक्र कमजोर होता है, तो इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन के कई क्षेत्रों में दिखाई देने लगता है। सबसे पहले इसका असर वैवाहिक जीवन पर पड़ता है। कई लोगों की शादी में बार-बार बाधाएं आती हैं या शादी के बाद जीवन में संतोष की कमी महसूस होती है।इसके अलावा बार-बार त्वचा से जुड़ी समस्याएं या आंखों में परेशानी होना भी कमजोर शुक्र का संकेत माना जाता है। चेहरे की चमक कम होना, व्यक्तित्व में आकर्षण की कमी महसूस होना और आत्मविश्वास का घट जाना भी शुक्र के अशुभ प्रभाव से जुड़ा माना जाता है।

Weak Venus Remedies: शुक्र को मजबूत करने के आसान उपाय

चांदी की अंगूठी पहनें

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए चांदी की अंगूठी पहनना शुभ माना जाता है। विशेष रूप से इसे अंगूठे में पहनने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

घर के दक्षिण-पूर्व कोने को सुगंधित रखें

घर की दक्षिण-पूर्व दिशा को शुक्र से जुड़ा माना जाता है। इस स्थान पर रूम फ्रेशनर, अगरबत्ती या सुगंधित वस्तुएं रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

ऑलिव ऑयल का उपयोग करें

रोज रात को सोने से पहले शरीर या त्वचा पर एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल लगाने से भी शुक्र ग्रह को मजबूत करने में मदद मिलती है।

महिलाओं का सम्मान करें

शुक्र ग्रह स्त्री ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए जीवनसाथी और परिवार की महिलाओं का सम्मान करना और उनके साथ अच्छा व्यवहार करना बेहद जरूरी है।

दही का दान करें

मंदिर में दही का दान करना भी शुक्र दोष को कम करने का एक सरल उपाय माना जाता है। इसे शुक्रवार के दिन करना अधिक शुभ माना जाता है।

बेडरूम को साफ और व्यवस्थित रखें

शुक्र का संबंध आराम और सुंदरता से भी होता है। इसलिए बेडरूम को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए। सोने से पहले हाथ और चेहरा धोकर सोने की आदत भी सकारात्मक प्रभाव देती है।