
Shukra-Mangal yuti impact on all 12 zodiac sign horoscope till a month: दैत्यों के गुरु तथा ऐश्वर्य और वैभव के कारक ग्रह शुक्र अपनी राशि बदल ली है। शुक्र ने मंगलवार 30 जून की शाम को 7 बजकर 29 मिनट पर मिथुन राशि छोड़कर कर्क राशि में एंट्री ले ली है। इस राशि में पहले से ही मंगल बैठे हुए हैं। वहीं मंगल इस राशि में आकर उग्र स्वरूप ले लेते हैं। दरअसल यह राशि मंगल की नीच तत्व राशि होती है। इसलिए इस राशि में आकर मंगल के अशुभ परिणाम बढ़ जाते हैं। शुक्र के इस गोचर से एक बेहद अशुभ योग कारको भाव नाशाय योग बन रहा है, वहीं एक बेहद शुभ योग धन योग भी बन रहा है। ऐसे में आपकी जन्म कुंडली में अन्य ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपकी राशि पर इसका शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला का कहना है कि कुछ राशियों के लिए शुक्र का यह गोचर तगड़ा लाभ कराने वाला रहेगा, तो कुछ राशियों के जीवन में परेशानियां बढ़ेंगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में आप भी जानें आपकी राशि पर कैसा असर दिखाएगा शुक्र का यह गोचर...
मेष- संपत्ति तथा वाहन की प्राप्ति का योग बन रहा है। शुक्र और मंगल की युति की इस अवधि में इस राशि के लोगों की शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा। सेहत के लिहाज से समय अच्छा है। संतान सुख के योग हैं। विद्या-अध्ययन से लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा देने वालों को सफलता मिलेगी।
वृषभ- प्रतिष्ठा में वृद्धि किंतु संभालने का समय भी। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई से ध्यान भटकेगा। जीवन साथी से विवाद हो सकता है। त्वचा संबंधी कोई रोग हो सकता है। वाणी से हानि के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग को विशेष लाभ होगा। स्टूडेंट का समय आनंद में बीतने वाला है।
मिथुन- आर्थिक प्रगति वाला समय रहेगा। हालांकि इनके कार्यों में विघ्न-बाधाएं उत्पन्न करने वाला रहेगा। यात्रा में कष्ट के योग बनेंगे। यात्रा सफल भी नहीं होगी। संबंधियों से विवाद-वैमनस्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी मन नहीं लगेगा।
कर्क- संतुलन व समन्वय की आवश्यकता एवं कार्य की सफलता मिलेगी। शुक्र-मंगल की यह युति धन लाभ कराएगी। इनके शत्रु परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफलता के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सफलता मिलेगी।
सिंह- शुक्र-मंगल की यह युति अशुभ रहेगी। इस युति के दौरान जीवन साथी के साथ विवाद होगा। मित्रों और सम्बंधियों से अनबन होगी। बिजनेस में हानि के साथ ही धन नाश के योग बन रहे हैं। यात्रा कष्टप्रद और असफल रहेंगी। इस अवधि में मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी।
कन्या- आकस्मिक लाभ की प्राप्ति का समय होगा। शुक्र-मंगल की युति धर्म में रुचि बढ़ाने वाली रहेगी। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
तुला- प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात के साथ सफलता के रास्ते खुलेंगे। हालांकि शुक्र-मंगल की यह युति मानसिक अवसाद का कारण बनेगी। कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। जीवन साथी और संतान से विवाद के योग बनेंगे। आर्थिक हानि हो सकती है। प्रेम संबंध भी असफल रहेंगे।
वृश्चिक- भाग्योन्नति का लाभ मिलेगा। शुक्र-मंगल की युति के दौरान वृश्चिक राशि वाले लोगों की माता को सुख प्राप्त होगा। धन लाभ होने के योग बनेंगे। वाहन सुख मिलेगा। पैतृक सम्पत्ति से लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। वहीं जन सहयोग भी आपको मिलेगा।
धनु- चुनौतियों के मिलने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनु राशि वाले लोगों को शुक्र और मंगल की इस युति के कारण साहस और पराक्रम में कमी महसूस होगी। आपको धन हानि हो सकती है। नाते-रिश्तेदारों से आपसी विवाद के योग भी बन रहे हैं।
मकर- पारिवारिक तथा व्यापारिक सामंजस्य बनेगा। मकर राशि वाले लोगों के लिए शुक्र और मंगल की यह युति नया पद दिलाने वाली साबित हो सकती है। इस अवधि में आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। मानसिक शांति और सुख मिलेगा। कार्यों में सफलता के योग भी बन रहे हैं।
कुंभ- क्षेत्रों में वृद्धि संभव है, ध्यान रखने की आवश्यकता। शुक्र और मंगल की युति धन लाभ कराएगी। इन्हें चारों तरफ से खुश खबरी मिलेगी। सफलता के कारण खुश रहेंगे। मनचाही तरक्की के योग हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। रिश्तेदारों से प्रशंसा मिलेगी। आपका वर्चस्व भी इस अवधि में बढ़ा हुआ नजर आएगा।
मीन- मित्र के माध्यम से कोई विशेष कार्य हाथ आएगा। शुक्र और मंगल की युति धन लाभ देने वाली रहेगी। इन्हें वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। सगे संबंधियों से लाभ के आसार नजर आ रहे हैं।
Updated on:
31 May 2023 10:38 am
Published on:
30 May 2023 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
