2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुक्र के गोचर और मंगल की युति से आज बन रहा भयंकर अशुभ कारको भाव नाशाय योग, इन राशियों पर एक महीना बेहद भारी

Shukra-Mangal yuti make inauspicious karko bhav nashay yoga be alert these people: शुक्र के कर्क राशि में जाकर मंगल से मिलने पर राशि चक्र की 3 राशियों को अगले 1 महीने तक संभलकर रहना होगा। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं कौन सी हैं वो राशियां जिन पर अपना अशुभ प्रभाव दिखाने मंगल से मिलने कर्क राशि में जा रहे हैं शुक्र...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 30 May 2023, 11:53 AM IST

venus_transit_in_cancer_make_yuti_with_mars_impact_on_your_zodiac_sign_1.jpg

Shukra-Mangal yuti make inauspicious karko bhav nashay yoga be alert these people: आज 30 मई को ऐश्वर्य और वैभव का कारक माने जाने वाले शुक्र देव अपनी राशि बदलने वाले हैं। फिलहाल वे मिथुन राशि में हैं। अब वे चंद्रमा की और जलचर राशि कर्क में आ जाएंगे। वहां पहले से ही मंगल बैठे हुए हैं। ऐसे में कर्क राशि में जाते ही शुक्र की मंगल से मुलाकात होगी। शुक्र शाम 7 बजकर 29 मिनट पर कर्क राशि में जाएंगे। वे यहां आकर एक बेहद अशुभ योग कारको भाव नाशाय योग बना रहे हैं। ऐसे में राशि चक्र की 3 राशियों को अगले 1 महीने तक संभलकर रहना होगा। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं कौन सी हैं वो राशियां जिन पर अपना अशुभ प्रभाव दिखाने मंगल से मिलने कर्क राशि में जा रहे हैं शुक्र...

तुला राशि
शुक्र के कर्क राशि में जाने का भाव तुला राशि के लोगों की राशि से दशम यानी दसवें भाव में होगा। इसलिए शुक्र का यह अशुभ योग कारको भाव नाशाय योग बनाना आपके कार्यक्षेत्र के लिए बिल्कुल ठीक नहीं रहेगा। आपको ऑफिस की राजनीति से बचकर रहना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके अपने कलिग्स के साथ ही संबंध खराब हो सकते हैं। ऐसा होना आपकी नौकरी के लिए मुश्किल का कारण बन सकता है। सीनियर ऑफिसर्स के साथ विनम्रता से पेश आएं तो बेहतर होगा। इस अवधि में आपके प्रमोशन में बाधा आ सकती है। बिजनेस करने वाले भी सतर्क रहें। नुकसान होने के योग बन रहे हैं। आपकी सेहत पर भी इसका नेगेटिव इफेक्ट दिख सकता है।

धनु राशि
शुक्र का कर्क राशि में आना आपकी राशि से अष्टम यानी आठवें भाव में होगा। इससे आपकी फाइनेंशियल कंडिशन बिगड़ सकती है। आपको चोरी छिपे खर्च करने की आदत से बचना चाहिए। जरूरत से ज्यादा खर्च आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। इस एक महीने के दौरान आपको किसी भी तरह के अनैतिक काम से बचना चाहिए। वरना मुश्किल झेलनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों से झगड़ा हो सकता है। परिवार के कारण तनाव बढ़ सकता है। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो पार्टनर के साथ संबंध खराब न करें। इस समय कहीं भी किसी भी तरह का निवेश न करें, यह आपको नुकसान दिलाने वाला साबित हो सकता है।

कुंभ राशि
शुक्र के कर्क राशि में जाने से आपके विरोधी सक्रिय होंगे। अगले एक महीने तक आप परेशान रहेंगे। जितनी मेहनत करेंगे, उतना उसका रिजल्ट नहीं मिल पाएगा। आपके सहकर्मी ही आपके खिलाफ खड़े हो जाएंगे, साजिश भी रच सकते हैं। खराब स्थितियों से बचने के लिए अपने काम पर पूरा फोकस करें। सेहत के लिए भी समय अच्छा नहीं है। इसलिए सेहत को लेकर अलर्ट रहें। खर्च बढ़ जाएंगे, कंट्रोल करके चलें। ज्यादा मसालेदार खाने से बचें। बिजनेस करने वालों के सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। कोई संपत्ति विवाद का कारण बन सकती है। इस एक महीने की अवधि में अपने आपको किसी भी तरह के विवाद से दूर रखें, तो बेहतर होगा।