
Venus Transit: after 6 hours 3 zodiac sign get good luck and money: सिर्फ 6 घंटे और, फिर राशि चक्र की 12 राशियों में से 3 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। दरअसल कल मंगलवार 30 मई को दैत्यों के गुरु शुक्र चंद्रमा की राशि कर्क राशि में आ जाएंगे। वे इस दिन शाम को 7 बजकर 29 मिनट पर कर्क राशि में जाएंगे। कर्क राशि में आकर वे एक बेहद ही शुभ और एक बेहद अशुभ योग बनाएंगे। इन योगों का शुभ और अशुभ प्रभाव कुछ राशियों पर नजर आएगा। लेकिन शुक्र के राशि बदलने से धन योग बन रहा है। इस योग का लाभ 3 राशियों को मिलेगा। ये तीन राशियां अगले एक महीने तक धन लाभ कमाएंगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा से जानें शुक्र के कर्क राशि में जाने से किन राशियों को मिलने वाला है पैसा ही पैसा...
कन्या
शुक्र का राशि बदलना कन्या राशि के लोगों के लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन में वृद्धि होगी। लंबे समय से नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी, वहीं नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बनेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी। आपकी सैलेरी बढ़ेगी। समाज में आपको सम्मान मिलेगा। जीवन साथी की तलाश पूरी होगी। सुख सम्पन्नता बढ़ेगी।
मिथुन
शुक्र के राशि बदलने से बनने वाला धन योग आपके लिए बेहद लकी साबित होगा। आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, बुध और शुक्र में मित्रता का भाव है। ऐसे में शुक्र के प्रभाव से आप बुद्धि के बल पर धन पाने में सफल होंगे। बिजनेस करने वालों को पार्टनरशिप में कोई बेहतरीन डील हो सकती है। जो भविष्य में लाभ देगी। आपका सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो, रिश्ते के लिए यह समय अच्छा रहेगा।
कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्र के राशि बदलने से बनने वाला धन योग आपको अचानक धन लाभ कराएगा। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा, आप अट्रैक्टिव होते जाएंगे। लोग आपकी बात मानेंगे, जिसका लाभ आपको ऑफिस या कार्यस्थल पर मिलेगा। सीनियर ऑफिसर्स से रिलेशन बेहतर होंगे। ब्यूटी प्रोडक्ट, या सौंदर्य से जुड़े बिजनेस करने वालों के लिए यह समय उन्नति वाला रहेगा। इस समय आपके धन में वृद्धि होगी।
Updated on:
30 May 2023, 11:37 AM IST
Published on:
29 May 2023, 6:33 PM IST
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.