8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Singh Rashi: सूर्य देव की कृपा होने पर भी नहीं टिकता पैसा, जानिए कैसा होता है सिंह राशि वालों का स्वभाव

Singh Rashi Boy Personality: सिंह राशि वालों पर सूर्य देव की कृपा रहती है। ये खूब खर्चीले होते हैं पर पैसा नहीं टिकता। लेकिन सूर्य देव के आशीर्वाद से कोई काम भी नहीं रूकता। आइये जानते हैं कैसे होते हैं सिंह राशि के लोग..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 22, 2024

singhrashi.jpg

सिंह राशि वालों का स्वभाव कैसा होता है


Singh Rashi Personality सिंह राशि के लोग दूसरी राशि के लोगों से बहुत खास होते हैं। सूर्य देव की राशि सिंह के लोग जीवन से प्रेम करते हैं, लेकिन उसे खुद ही संघर्षपूर्ण बना लेते हैं। इस राशि के लोग कलाओं के प्रशंसक होते हैं। इनके खर्च बहुत होते हैं, इस कारण इनके पास पैसा नहीं टिकता। ये पूरी शान ओ शौकत से जीवन जीना चाहते हैं।


सिंह राशि के लड़के और लड़कियां आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। सिंह राशि के लोग डोमिनेटिंग पर्सनॉलिटी वाले होते हैं। इसके चलते कभी-कभी उनका स्वभाव बहुत कठोर हो जाता है। वे चाहते हैं कि दूसरे लोग केवल उन्हीं को सुनें। इन्हें एकरसता पसंद नहीं होती है। सिंह राशि के लोगों के विचार संतुलित और रचनात्मक होते हैं। ये अपने से बड़ी आयु के लोगों से भी अधिक विचारशील होते हैं।


स्वभाव से सिंह राशि के लोग बहुत महत्वाकांक्षी और अच्छे चरित्र वाले होते हैं। ये लगनशील होते हैं, लेकिन चाहते हैं कि इनके लिए कोई शुरुआत कर दे, जिसको ये बिना हस्तक्षेप के आगे बढ़ाएं। स्वतंत्रता, मौलिकता, लक्ष्य-प्राप्ति के लिए आत्म बलिदान की इच्छा सिंह राशि वालों का प्रमुख गुण है। सिंह राशि वाले लोग अपने श्रोताओं के बीच बड़े विश्वास के साथ खड़े होते हैं। नाटक, अध्ययन और भाषण आदि के क्षेत्र में वे पर्याप्त उन्नति करते हैं। आतिथ्य करने की उनमें एक स्वाभाविक क्षमता होती है। उत्सव, समारोह आदि सम्पन्न करने में अत्यन्त कुशल होते हैं। अपने मित्रों और परिचितों पर उनका प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़ेंः असंभव काम को भी संभव बना देता है ऐसा व्यक्ति, गुरु ग्रह के इसकी राशि में होने पर सर्वाधिक लाभ


सूर्य की राशि सिंह वाले प्रायः ईमानदार और लड़ाकू स्वभाव के होते हैं। दूसरों को अपने अनुग्रहों द्वारा सुखी बनाना इन्हें अच्छा लगता है। आज्ञा देना उनके स्वभाव के अनुकूल होता है। आज्ञा प्राप्त करना इन्हें अच्छा नहीं लगता। सिंह राशि वालों में अनेक प्रतिभाएं होती हैं, लेकिन उसको निखारने के लिए इन्हें प्रेरणा की जरूरत पड़ती है। इसके लिए इन्हें मूल्य भी चुकाना पड़ता है। उन्हें सुख तथा शान्ति की प्राप्ति अपने ही भीतर से होती है, बाहर से नहीं होती।


ऐसे लोग जिनकी राशि सिंह होती है, उन लोगों का धन का भंडार भरा रहना चाहिए, जिसे वह उदारतापूर्वक खर्च करते हैं। खाली हाथ पकड़े जाने का भय उन्हें चिंतित रखता है। सिंह राशि के लोग किसी संस्था के अध्यक्ष पद के लिए सर्वोत्तम रहते हैं। यह अन्य लोगों के आकर्षण के केंद्र होते हैं।

ये भी पढ़ेंः पजेसिव होते हैं वृषभ राशि के लड़के, अपने साथी में चाहते हैं ऐसे गुण