24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / असंभव काम को भी संभव बना देता है ऐसा व्यक्ति, गुरु ग्रह के इसकी राशि में होने पर सर्वाधिक लाभ

असंभव काम को भी संभव बना देता है ऐसा व्यक्ति, गुरु ग्रह के इसकी राशि में होने पर सर्वाधिक लाभ

Aries people personality ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति का किसी न किसी ग्रह से निकट संबंध होता है। इसका पता उसकी राशि और लग्न से चलता है और इस राशि के लोगों पर उस ग्रह का गहरा असर होता है। आज हम मेष राशि के लोगों के व्यक्तित्व के विषय में जानेंगे, जिसके लोगों में कूट-कूटकर नेतृत्व क्षमता भरी होती है और ये असंभव काम को भी संभव बना देते हैं। वहीं इस राशि के व्यक्तियों का सबसे अच्छा समय तब होता है, जब गुरु ग्रह इनकी राशि में होता है। आइये जानते हैं कैसे होते हैं मेष राशि के लोग, मेष राशि के लोगों का व्यक्तित्व और क्या होती है मेष राशि के लोगों की विशेषता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 12 Feb 2024, 6:04 PM IST

mesh.jpg

जानें मेष राशि के लोगों की विशेषताएं

कैसे होते हैं मेष राशि के लोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इसमें अग्नि तत्व की प्रधानता होती है, जिसके कारण मेष राशि का व्यक्ति उत्तेजना के साथ शीघ्र कार्य करने वाला होता है। वह विघ्न बाधाओं और संकटों के बावजूद अपना काम कर गुजरता है। ये लोग स्वतंत्र विचारों वाले और मौलिकता के समर्थक, स्पष्टवादी, सीधे और नेतृत्वकुशल होते हैं। हालांकि ये कभी-कभार दुविधा में फंस जाते हैं, लेकिन यह स्थिति थोड़े समय के लिए बनती है। इस राशि का व्यक्ति जीवन में हर कठिनाई को पार कर अपनी मंजिल तलाश ही लेता है और असंभव को भी संभव बना देता है।

ये भी पढ़ेंः आपको आ रहे हैं ये 11 सपने तो समझिए होने वाले हैं मालामाल

प्रायः होता है सफल
मेष राशि का व्यक्ति अक्सर लक्ष्य की दिशा में लगातार कदम बढ़ाता है और सफलता के शिखर पर पहुंचता है। लेकिन कभी-कभी परिस्थितियों से घबरा जाता है और खुद को दोषी ठहराने लगता है। फिर कुछ समय बाद इस भावना को पीछे छोड़कर आगे बढ़ता है। यह दिमाग से बहुत तेज होता है और छिपी हुई बात को भी तह में जाकर पकड़ लेता है।
इनमें नेतृत्व का गुण कूट-कूटकर भरा होता है। इसलिए साथी आदर और समर्थन करते हैं। यह हमेशा सतर्क रहकर निर्णय लेता है। ये न देरी से नाराज होते हैं और न किसी की आलोचना पर ध्यान देते हैं। कई बार इनका संबंध अवांछित लोगों से हो जाता है, जिससे ये उलझन में फंस जाते हैं। समझदारी से काम न लेने और दृढ़ता में कुछ कमी के कारण हानि उठाते हैं। मेष राशि में सूर्य बलवान रहता है, गुरु इस राशि में स्थित होते हैं तो सर्वाधिक शुभ फल मिलता है।


रोमांटिक होता है इस राशि का व्यक्ति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि का व्यक्ति रोमांटिक होता है और उसे स्वार्थी व्यक्ति पसंद नहीं होते। इस राशि वाले व्यक्ति को लोगों से प्रेम और आदर मिलता है। परिणाम का ठीक-ठाक अनुमान लगा लेता है। हालांकि इस राशि के कुछ व्यक्ति जिद्दी स्वभाव के होते हैं और कभी भी अपनी गलती स्वीकार नहीं करते, जिससे नुकसान उठाते हैं।

ये भी पढ़ेंः J अक्षर वालों से लगा बैठे हैं दिल तो जान लें ये बातें

भाग्य और करियर
मेष राशि के लोगों को राजकीय लाभ और सहयोग मिलता है। अक्सर नेता बनकर राजनीति के क्षेत्र में लोकप्रिय होना चाहते हैं। इनमें संघर्षरत रहने की प्रवृत्ति होती है। ये प्रशासन संबंधी और नेतृत्व प्रधान काम में विशेष सफल रहते हैं। विशेष कर बहादुरी और विशेष श्रम वाले काम में उदाहरण के लिए सर्वेक्षण, विद्युत मशीनों, पुलिस, सेना, चिकित्सा, खजिन विज्ञान, बिजली और कृषि कार्य आदि में। ये कुशल संगठनकर्ता, नेता, जासूस, प्रवर्तक, विक्रेता, सुधारक, इंसपेक्टर, पुलिसकर्मी, एजेंट, नीलामकर्ता, सलाहकार, निरीक्षक, भूमि, तांबा, लोहा एवं मशीनरी संबंधी कार्यों में सफल होते हैं।