5 December 2025,

Friday

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आपने भी सपने में देखे हैं ये 5 जानवर, तो समझ जाएं, बदलने वाले हैं आपके दिन

These 5 animals in your dream astrology indicate you are so lucky: इस लेख में आज हम आपको बता रहे हैं सपनों में दिखाई देने वाले ऐसे 5 जानवरों के बारे में जिन्हें सपने में देखने से आपकी किस्मत में चार चांद लग सकते हैं। इनका सपनों में नजर आना बताता है कि आपको तगड़ा धन लाभ होने वाला है। आप राजा बनने वाले हैं। जानें किस जानवर का कैसा दिखना आपके लिए होगा शुभ या अशुभ...

4 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

May 29, 2023

animals_in_dream_are_auspicious.jpg

,,

these 5 animals in your dream astrology indicate you are so lucky: समुद्र शास्त्र में सपनों का अपना महत्व माना गया है। शास्त्रों में माना गया है कि कई बार आपको आने वाले सपने आपके भविष्य में आने वाली खुशियों या फिर दुखों का संकेत भी होते हैं। कई बार सपनों में हमें जानवर दिखाई देते हैं। समुद्र शास्त्र के मुताबिक सपनों में जानवरों का दिखाई देने का अर्थ होता है कि आपके अंतर्मन में कुछ शक्तियां जागृत हो रही हैं। वो कह रही हैं कि आप अपने लक्ष्यों तक पहुंच रहे हैं और वो भी पूरी मजबूती और दृढ़ता के साथ। समुद्र शास्त्र में हर सपने का अलग अर्थ और कुछ नियम बताए गए हैं। जिनसे यह जानना बेहद आसान हो जाता है कि सपने हमें क्या संकेत दे रहे हैं। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है, यह लेख शास्त्रों और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में आज हम आपको बता रहे हैं सपनों में दिखाई देने वाले ऐसे 5 जानवरों के बारे में जिन्हें सपने में देखने से आपकी किस्मत में चार चांद लग सकते हैं। इनका सपनों में नजर आना बताता है कि आपको तगड़ा धन लाभ होने वाला है। आप राजा बनने वाले हैं। जानें किस जानवर का कैसा दिखना आपके लिए होगा शुभ या अशुभ...

हाथी
- हाथी को दुनिया के शक्तिशाली जानवरों में से एक जानवर माना जाता है। इसलिए सपने में हाथी का दिखाई देना आमतौर पर शुभ ही माना जाता है।
- तो अगर आपको भी सपनों में हाथी दिखाई दिया है, तो यह आपके जीवन में तरक्की, सफलता, अधिकार, शक्ति और मान-सम्मान का प्रतीक होता है।
- वहीं यदि सपने में आप खुद को हाथी की सवारी करते हुए देखते हैं, तो यह सपना आपकी काबिलियत और स्थायित्व को दर्शाता है। यह आपकी सक्सेस की ओर इशारा करता है।
- यदि किसी गर्भवती स्त्री को सपने में हाथी दिखाई देता है तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है। दरअसल हाथी बच्चे की सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।

गाय
- सनातन धर्म में गाय को सबसे पूजनीय माना गया है। इसीलिए गाय यदि सपने में नजर आ जाए, तो यह भी बेहद शुभ होता है।
- सपने में गाय को दूध देते हुए देखना संकेत है कि जल्द ही आपको सुख-समृद्धि मिलेगी।
- यदि चितकबरी गाय नजर आ जाए, तो इसका अर्थ है कि ब्याज से संबंधित मामलों में लाभ मिलेगा।

सांप
- सपनों में यदि सांप नजर आ जाए, तो यह बेहद शुभ सपना माना जाता है। यह भविष्य में आपकी सफलता और समृद्धि का संकेत दर्शाता है।
- सपने में यदि आप सांप पकड़ लेते हैं, तो यह दर्शाता है कि आप अपने लक्ष्यों तक पहुंचेंगे आर सफल होंगे।
- यदि सांप अपने बिल के साथ दिखाई दे जाए, तो यह सपना भविष्य में धन लाभ के संकेत देने वाला सपना माना जाता है।

शेर
- समुद्र शास्त्र में सपने में शेर का दिखाई देना आपके जीवन में राजयोग की ओर इशारा करता है।
- सपने में शेर का दिखना आपके जीवन में शक्ति और साहस की ओर इशारा करता है।
- यह ऐसा सपना है जो, व्यक्ति की समृद्धि तथा उन्नति की ओर संकेत करता है।
- दरअसल शेर को जंगल का राजा माना जाता है। इसलिए शेर को सपने में देखना एक शुभ संकेत होता है।
- इस सपने का अर्थ यह भी है कि व्यक्ति किसी उच्च पद पर पहुंचने में सक्षम होता है।

बंदर
- यदि आपको सपने में बंदर, उल्लू जैसे जानवर लड़ते हुए दिखाई दें, तो यह सपना अशुभ संकेत देने वाला है।
- इसका अर्थ है कि आपको अपने दोस्तों या संबंधियों के साथ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
- वहीं यदि बंदर बारिश में भीगता हुआ दिखाई दे, तो यह सपना आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत देने वाला सपना माना जाता है।

ये भी पढ़ें:Vastu Tips : मनी प्लांट के साथ रख लें ये एक पौधा, पैसों के साथ ही घर में आएगी सेहत और खुशियां भी, लेकिन जरा संभलकर