
खास होते हैं तीन अच्छर के नाम वाले लोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसकी राशि का पता चल सकता है। लेकिन ऐसा तभी हो सकता है जब उस व्यक्ति का नाम उसकी राशि के अनुसार रखा गया हो। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करेंगे जिनसे शुरू होने वाले नाम के लोग किस्मत के धनी होते हैं। ये लोग लाइफ में अपना हर सपना पूरा करने में सफल होते हैं। इन्हें कम उम्र में ही लोकप्रियता मिल जाती है। जानिए ये अक्षर कौन से हैं।
C अक्षर से शुरू होने वाले नाम: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत के धनी माने जाते हैं। ये अपना हर काम बहुत ही व्यवस्थित तरीके से करते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। ये खुद की केयर करते हैं। ये कोई भी काम बेहद ईमानदारी से करते हैं। करियर में ये अच्छी सफलता हासिल करते हैं। मां लक्ष्मी इन पर मेहरबान रहती हैं। ये मेहनत और लगन से सफलता की ऊंचाइयों को छूते हैं।
D अक्षर से शुरू होने वाले नामः जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो लोग बुद्धिमान होते हैं। इन पर मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की विशेष कृपा रहती है। ये दिखने में आकर्षक होते हैं और इनका दिल साफ होता है। ये खुद में ही खुश रहते हैं। फालतू बातों पर जरा भी ध्यान नहीं देते। दूसरों की मदद के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं। अपने काम में इन्हें किसी का भी हस्तक्षेप बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।
R अक्षर से शुरू होने वाले नाम: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वे किस्मत के धनी होती है। ये कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करते हैं और सफलता पाकर ही दम लेते हैं। ये लोग हर दिन कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं। ये हर जगह अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। समाज में इन्हें खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Updated on:
25 Jan 2024 07:42 pm
Published on:
25 Jan 2024 07:41 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
