28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Horoscope 19 January 2023 : मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ का दिन, कुंभ को सुधारना होगा व्यवहार

उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के मुताबिक आपके लिए आज गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल (Daily Horoscope/today horoscope)।

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Jan 18, 2023

today_horoscope_1.jpg

गुरुवार 19 जनवरी का दिन कई राशि के लोगों को खुशखबरी देने वाला, तो लाभ दिलाने वाला रहेगा। गुरुवार के राशिफल के मुताबिक आज कई राशि के जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। (Daily Horoscope/today horoscope) वहीं कुछ लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के मुताबिक आपके लिए आज गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल (Daily Horoscope/today horoscope)।

मेष (Daily Horoscope/today horoscope) - आपकी कार्य शैली में आए बदलाव से लोग अचंभित होंगे। आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

वृषभ (Daily Horoscope/today horoscope) - कई अनुभव आज काम आने वाले हैं। आज का दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रतापूर्ण तरीके से बीतेगा। शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।

मिथुन (Daily Horoscope/today horoscope) - आपके द्वारा कोई परमार्थिक कार्य होने वाला है। आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा।

कर्क (Daily Horoscope/today horoscope) - दूसरो की निंदा से बचे। आप के व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे।

सिंह (Daily Horoscope/today horoscope) - जो लोग आप की निंदा करते थे, वे आज आपकी तारीफ करते नहीं रुकेंगे। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। किसी महिला मित्र से लाभ होने की संभावना है।

कन्या (Daily Horoscope/today horoscope) - वाहन पर खर्च बढ़ेगा। आज आपको नए कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा।

तुला (Daily Horoscope/today horoscope) - संतान के विवाह के लिए आए प्रस्ताव पर गहन विचार करें, उसके बाद ही जवाब दें। आज आपका दिन कुछ अलग तरीके से बीतेगा। स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना मौज-मस्ती करना संभव है।

वृश्चिक (Daily Horoscope/today horoscope) - अपने लोगो से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। नए संपर्क होंगे। आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो आपके मन को प्रसन्न रखेगा।

धनु (Daily Horoscope/today horoscope) - कारोबार विस्तार के योग हैं। पितृ कार्य में समय बीतेगा। मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्तरहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न करें, क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा।

मकर (Daily Horoscope/today horoscope) - स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने पुराने विचारो को त्यागें। आज आप के स्वभाव में प्रेम दिखेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। संतान की भावनाओ को समझें। उन्हें खूब स्नेह करें।

कुंभ (Daily Horoscope/today horoscope) - दूसरो से किसी भी अपने की बुराई न करें। पहले ही सम्बंध कमजोर हैं और कमजोर न करें। दिन मध्यम है। अपना व्यवहार सुधारें और अपनी बात पर कायम रहें। संपत्ति लाभ संभव है।

मीन (Daily Horoscope/today horoscope) - परिवार के लोग आपको गलत साबित करने में लगे हैं। भाइयो का सहयोग न मिलने से दुखी रहेंगे। वाहन सुख मिलेगा। कार्यस्थल पर कार्य सुचारूरूप से चलेंगे।