aaj ka rashifal 30April 2025 राशिफल, बुधवार, 30 अप्रेल, 2025
मेष-कमजोर रणनीति से मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश संभव है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखें।
वृषभ-मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। शुभ कार्य संपन्न होंगे।
मिथुन-दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझबूझ से कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।
कर्क-दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं। अपकीर्ति हो सकती है। सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।
सिंह-निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।
कन्या-रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। धैर्य से काम करें।
तुला-नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं।
वृश्चिक-आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के साथ विश्वासघात हो सकता है।
धनु-संतान के विवाह एवं पढ़ाई से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में समय बीतेगा। अच्छे स्वभाव के कारण लोग आपकी मदद करेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
मकर-अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए गलत मार्ग पर जाने से बचें। बुरी आदतों के कारण अपमानित होना पड़ेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। मां की सेहत की चिंता रहेगी।
कुंभ-व्यापारिक गतिविधि सामान्य रहेगी। पिता के साथ संबंध मधुर होंगे। संतान के क्रियाकलापों से नाराज रहेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
मीन-बाहरी लोगों के दखल से कार्य बिगड़ सकता है। किसी अजनबी की सहायता करनी पड़ेगी। वाहन पर खर्च संभव, यात्रा के योग हैं। वाणी पर संयम रखें।
ज्यो. पं चंदन श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन
aaj ka rashifal 30April 2025