6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साढ़े चार महीने इन राशियों पर भारी, वक्री शनि करेंगे लाइफ में बखेड़ा

कर्मफलदाता शनि देव (vakri shani kumbh rashi ) आज रात से ऐसी चाल चलना शुरू करने वाले हैं, इसके चलते शनि का प्रभाव कुछ राशियों पर ऐसा पड़ेगा कि इन राशियों के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो सकता है। वक्री शनि इनकी लाइफ में बखेड़ा खड़ा कर सकते हैं। हालांकि सामाजिक, प्राकृतिक और आर्थिक विषयों पर सबसे सटीक टिप्पणी करने वाले ज्योतिषी पं. अरविंद तिवारी का कहना है कि कुछ आसान शनि उपाय से ये जातक अपने ऊपर आने वाली आफत को टाल सकते हैं।

4 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jun 17, 2023

vakri_shani.jpg

वक्री शनि कई राशियों के लिए खड़ी करेंगे परेशानी

आज से चार नवंबर तक के लिए न्याय के देवता शनि हो जाएंगे वक्री
पं. अरविंद तिवारी के अनुसार न्याय के देवता शनि जब सीधी चाल चलते हैं ( मार्गी होते हैं) तो शुभ फल प्रदान करते हैं लेकिन वे जब उल्टी चाल चलते हैं (वक्री होते हैं) तो अपना शुभ फल देने में असमर्थ हो जाते हैं यानी जब शनि उल्टी चाल चलते है, तो वह लोगों को बहुत पीड़ा देते है और यह लंबे समय तक असरकारी होता है क्योंकि शनि बहुत धीमी चाल से चलते हैं।
शनि 17 जून 2023 की रात्रि से वक्री होने जा रहे (vakri shani kumbh rashi) हैं और वक्री अवस्था में भ्रमण करेंगे। ये दोबारा चार नवंबर 2023 को मार्गी होंगे, तब स्थितियां बदलेंगी।


देश दुनिया पर पड़ेगा असर
बता दें कि शनि ढाई वर्षों तक एक राशि में भ्रमण करते हैं, जैसा हम जानते हैं कि शनि का 17 जनवरी 2023 को राशि परिवर्तन हुआ था। इस समय उन्होंने मकर राशि से अपनी स्वयं की राशि यानी मूलत्रिकोण की राशि में प्रवेश किया था लेकिन अब शनि 17 जून की रात से उल्टी चाल चलना शुरू करने वाले हैं जिससे सभी राशियां प्रभावित होंगी और कुछ राशियों पर तो उनका अशुभ प्रभाव ज्यादा पड़ेगा। इसका देश और दुनिया पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।


लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा बुरा असर
यदि हम भारत के परिप्रेक्ष्य में देखें तो भारतवर्ष की कुंडली में शनि ग्रह नवम और दशम भाव का स्वामी ग्रह है और इस समय शनि दशम भाव में भ्रमण कर रहा है, वहां पर अब उल्टी चाल चलेगा। इसका देश की जनता पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ-साथ देश में लोगों के स्वास्थ्य और अर्थ संबंधी परेशानी भी बढ़ सकती है। इस दौरान शनि की दृष्टि भारत के पड़ोसी राज्यों पर भी पड़ेगी।

ये भी पढ़ेंः Shani Vakri 2023: इन उपायों से वक्री शनि धन दौलत से भर देंगे घर, आज से ही करें ये उपाय


चीन-पाक से बढ़ेगा मतभेद, दुनिया में बढ़ेगा युद्ध
पं. अरविंद तिवारी के अनुसार शनि के उल्टी चाल चलने से भारत के पड़ोसी राज्यों से मतभेद और बढ़ सकते हैं। खासतौर से चीन और पाकिस्तान से भारत के संबंधों में तनाव की स्थिति बढ़ सकती है। क्योंकि वर्तमान में मंगल, कर्क राशि में चल रहे हैं जो कि 30 जून के बाद सिंह राशि में प्रवेश करेंगे यानी मित्र की राशि में और शनि अपनी तीसरी दृष्टि से उसको देखेगा। शनि पर मंगल की दृष्टि देश और दुनिया को और प्रभावित करेगी। इसके चलते दुनिया में युद्ध की विभीषिका और बढ़ सकती है। खासतौर से यूक्रेन और रूस के संबंध में और इसके प्रभाव में स्कैंडिवियन कंट्रीज जिनमें नार्वे स्वीडन और फिनलैंड जैसे देश शामिल है। इन पर भी शनि का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है।

विभिन्न राशियों पर ऐसा रहेगा असर


मेष राशिः ज्योतिषी पं. अरविंद तिवारी के अनुसार शनि की उल्टी चाल का मेष राशि पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इसके चलते धन हानि हो सकती है। दांपत्य जीवन में कलह हो सकती है। वैवाहिक संबंध में कठोरता उत्पन्न होगी।


वृषभ राशिः इस राशि के लिए शनि की वक्री चाल का सामान्य असर रहेगा।


मिथुन राशिः मिथुन राशि के जातकों के लि शनि की चाल बेहद कष्टकारी है। इससे मिथुन राशि के जातकों के भाग्य में अवरोध आएंगे, परेशानी होगी। सबसे बड़ी दिक्कत धन संबंधी हो सकती है।


कर्क राशिः पं. तिवारी के अनुसार अभी कर्क राशि में शनि की ढैय्या चल रही है। इसके चलते कर्क राशि वाले जातकों को बेहद सावधानी बरतनी पड़ेगी। शनि के वक्री होने से कर्क राशि के जातक के बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति परेशानी वाली रहेगी। इस अवधि में वाहन दुर्घटना हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Dhan Rajyog and Shasha Rajyog: वक्री शनि भी कुछ लोगों को पहुंचाते हैं फायदा, ये राजयोग बनाकर इन चार राशियों को दिलाएंगे लाभ


सिंह राशिः इस राशि के जातक के लिए 17 जून के बाद से संबंधों में तनाव लाने वाली स्थिति बनेगी। इस समय स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, संतान को लेकर परेशानी होगी।


कन्या राशिः शनि की वक्री चाल से कन्या राशि के जातकों को कोई विशेष परेशानी नहीं होने वाली है।


तुला राशिः तुला राशि के जातकों के लिए इस अवधि में शिक्षा, स्वास्थ्य और शासकीय कार्यों में परेशानी हो सकती है।


वृश्चिक राशिः इस राशि के जातक पर अभी ढैय्या चल रही है। शनि की चाल में परिवर्तन से माता को लेकर कष्ट हो सकता है। प्रॉपर्टी और शेयर मार्केट में निवेश सोच समझ कर करें।


धनु राशिः 17 जून से चार नवंबर की अवधि में धनु राशि के जातक को मित्र और परिजनों से धोखा मिल सकता है।


मकर राशिः इस राशि के जातक के लिए शनि की चाल में परिवर्तन धन संबंधी कष्ट लेकर आएगा। घर परिवार में तनाव जैसी स्थितियां उत्पन्न होंगी।


कुंभ राशिः कुंभ राशि में शनि वक्री हो रहे हैं। इसलिए यह शारीरिक, मानसिक आर्थिक कष्ट दे सकता है।


मीन राशिः मीन राशि के जातक के लिए शनि की चाल में परिवर्तन और भी कष्टकारी है। इससे तनाव बढ़ेगा और खर्च में भी वृद्धि होगी। विरोधियों का प्रभाव बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेंः Shani Vakri 2023: वक्री शनि इन राशियों के लिए खोलेंगे धन के बंद द्वार, मिथुन के करियर में लगाएंगे चार चांद


शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी के अनुसार शनि की वक्री अवधि में शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शनि के मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा सायंकाल शनि महाराज के मंदिर में जाकर तेल का दीपक जलाएं। इससे कष्ट में राहत मिल सकती है।