1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shukra-Mangal Yuti 2023: शुक्र और मंगल जल्द होंगे एक साथ, इन राशियों के लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी, इनका कॅरियर मुश्किल में

Venus-Mars conjunction 2023 give government job to these impact on you: शुक्र 30 मई को कर्क राशि में जाएंगे। तब शुक्र और मंगल की युति बनेगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला आपको बता रहे हैं शुक्र और मंगल की युति आपकी राशि पर क्या असर दिखाएगी...

3 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

May 16, 2023

venus_mars_yuti_in_kark_rashi_effects_on_your_zodiac_sign.jpg

Venus-Mars conjunction 2023 give government job to these impact on you: मई के इस महीने में शुक्र दो बार अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। 2 मई को शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वे यहां 23 दिन तक रहेंगे। इसके बाद 30 मई को एक बार फिर अपनी राशि में परिवर्तन करते हुए कर्क राशि में विराजेंगे। कर्क राशि में शुक्र और मंगल की युति बनेगी। ऐसे में इस युति का असर राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आपको बताते चलें कि फिलहाल मिथुन राशि में शुक्र हैं। वहीं मंगल ने 10 मई को कर्क राशि में एंट्री ली है। शुक्र 30 मई को कर्क राशि में जाएंगे। तब शुक्र और मंगल की युति बनेगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. अमर अभिमन्यु डब्बावाला आपको बता रहे हैं शुक्र और मंगल की युति आपकी राशि पर क्या असर दिखाएगी...

मेष- शुक्र और मंगल की युति की इस अवधि में इस राशि के लोगों की शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा। सेहत के लिहाज से समय अच्छा है। संतान सुख के योग हैं। विद्या-अध्ययन से लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा देने वालों को सफलता मिलेगी।

वृष- विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई से ध्यान भटकेगा। जीवन साथी से विवाद हो सकता है। त्वचा संबंधी कोई रोग हो सकता है। वाणी से हानि के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग को विशेष लाभ होगा। स्टूडेंट का समय आनंद में बीतने वाला है।

मिथुन- मिथुन राशि वाले लोगों के लिए यह गोचर इनके कार्यों में विघ्न-बाधाएं उत्पन्न करने वाला रहेगा। यात्रा में कष्ट के योग बनेंगे। यात्रा सफल भी नहीं होगी। संबंधियों से विवाद-वैमनस्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी मन नहीं लगेगा।

कर्क- कर्क राशि के लोगों को शुक्र-मंगल की यह युति धन लाभ कराएगी। इनके शत्रु परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफलता के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सफलता मिलेगी।

सिंह- सिंह राशि के लोगों के लिए शुक्र-मंगल की यह युति अशुभ रहेगी। इस युति के दौरान जीवन साथी के साथ विवाद होगा। मित्रों और सम्बंधियों से अनबन होगी। बिजनेस में हानि के साथ ही धन नाश के योग बन रहे हैं। यात्रा कष्टप्रद और असफल रहेंगी। इस अवधि में मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी।

कन्या- कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुक्र-मंगल की युति धर्म में रुचि बढ़ाने वानी रहेगी। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। मानसिक सुख मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला- तुला राशि के लोगों के लिए शुक्र-मंगल की यह युति मानसिक अवसाद का कारण बनेगी। कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। जीवन साथी और संतान से विवाद के योग बनेंगे। आर्थिक हानि हो सकती है। प्रेम संबंध भी असफल रहेंगे।

वृृश्चिक- शुक्र-मंगल की युति के दौरान वृश्चिक राशि वाले लोगों की माता को सुख प्राप्त होगा। धन लाभ होने के योग बनेंगे। वाहन सुख मिलेगा। पैतृक सम्पत्ति से लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। वहीं जन सहयोग भी आपको मिलेगा।

धनु- धनु राशि वाले लोगों को शुक्र और मंगल की इस युति के कारण साहस और पराक्रम में कमी महसूस होगी। आपको धन हानि हो सकती है। नाते-रिश्तेदारों से आपसी विवाद के योग भी बन रहे हैं।

मकर- मकर राशि वाले लोगों के लिए शुक्र और मंगल की यह युति नया पद दिलाने वाली साबित हो सकती है। इस अवधि में आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। मानसिक शांति और सुख मिलेगा। कार्यों में सफलता के योग भी बन रहे हैं।

कुंभ- कुंभ राशि वाले लोगों को शुक्र और मंगल की युति धन लाभ कराएगी। इन्हें चारों तरफ से खुश खबरी मिलेगी। सफलता के कारण खुश रहेंगे। मनचाही तरक्की के योग हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। रिश्तेदारों से प्रशंसा मिलेगी। आपका वर्चस्व भी इस अवधि में बढ़ा हुआ नजर आएगा।

मीन- मीन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र और मंगल की युति धन लाभ देने वाली रहेगी। इन्हें वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। सगे संबंधियों से लाभ के आसार नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Weather Alert- ग्रहों ने बदली चाल, अब बदलेगा मौसम भी, बन रहे भीषण गर्मी, आंधी-तूफान और बारिश के योग