
Weather Alert weather warning in india storm thunder and heavy rain: सोमवार 15 जून से बुध ने अपनी चाल बदल ली है। वे अब तक उल्टी चाल चल रहे थे। मेष राशि में रहते हुए ही उन्होंने अपनी चाल सीधी कर ली है। बुध की सीधी चाल का असर अब मौसम पर दिखाई देगा। बुध के कारण कहीं आंधी-तूफान की स्थिति बनेगी, तो कहीं जलावृष्टि के संकेत मिल रहे हैं।
मेष राशि में राहु और गुरु भी बैठे हुए हैं, ये दोनों मिलकर गुरु-चांडाल योग बना रहे हैं। इसका सीधा असर मौसम पर पड़ता है। वहीं ग्रहों के राजा सूर्य भी 15 मई से वृषभ राशि में आ गए हैं। ग्रहों की यह स्थिति मौसम का हाल भले ही बदल रही है। लेकिन सूर्य इस राशि में रहकर प्रचंड गर्मी के संकेत भी दे रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण जन-जीवन प्रभावित होगा। लेकिन शुक्र मिथुन राशि में हैं, मंगल कर्क राशि में है। कुछ दिन बाद शुक्र मिथुन राशि छोड़कर मंगल के साथ कर्क राशि में जाएंगे, जिससे इन दोनों का मिलन बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, अतिवृष्टि के हालात पैदा करेगा।
सूर्य के वृषभ राशि में आने से और बुध के सीधी चाल चलने से राशियों पर होगा ऐसा असर
वृषभ राशि के लिए मई का महीना बेहतर रहेगा। सभी इच्छाएं पूरी होंगी। कर्क राशि वालों को किसी कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है और परेशानियों से निजात मिलेगी। कन्या राशि में कॅरियर और नौकरी-बिजनेस के बेहतर मौके मिलेंगे। मीन राशि के लिए इस माह ऐसे काम होंगे, जिसका लाभ वर्तमान के साथ भविष्य में भी मिलेगा।
बढ़ेंगी प्राकृतिक आपदाएं
ज्येष्ठ माह की शुरुआत शनिवार से हुई थी। इस महीने में पांच शनिवार, पांच रविवार पड़ रहे हैं। पांच शनिवार और रविवार देश-दुनिया पर भारी पड़ेंगे। राजनीतिक हलचल, हिंसा, अग्नि की घटनाएं, समुद्री तूफान, लू, आंधी-तूफान और भूकंप, भूस्खलन, जैसी प्राकृतिक आपदाएं बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही प्रचंड गर्मी, लू से पशु-पक्षी और मनुष्यों को हानि के योग भी बन रहे हैं।
बुध ग्रह सोमवार से मंगल की राशि मेष में मार्गी हो गए हैं। यानी अब वे मेष राशि में सीधी चाल से चलेंगे। इस महीने चार-चार ग्रहों का परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला हैं। शुक्र पहले ही 2 मई को अपनी राशि (वृषभ राशि) से मिथुन में आ चुके हैं। 10 मई से मंगल कर्क राशि में हैं। जिससे सूर्य और बुध का यह परिवर्तन भी खास रहने वाला है। ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने ग्रहों की वर्तमान जानकारी की गणना करते कहा है कि सोमवार को सूर्य वृष राशि में 11.43 बजे प्रवेश कर गए हैं, जो 15 जून तक इसी राशि में रहेंगे। 16 मई को मंगल कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र जिसका स्वामी ग्रह शनि है, में 8 जून तक रहेंगे। सूर्य का एक महीने तक शनि ग्रह से केंद्र योग, केतु ग्रह से षडाष्टक योग राहू से द्वादश योग और नीच कर्क राशि के मंगल से त्रिएकादश योग बना रहेगा।
Updated on:
16 May 2023 11:42 am
Published on:
16 May 2023 11:39 am
