
शुक्र शनि युति उपाय
Venus Saturn conjunction remedy: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शुक्र शनि युति के शुभ परिणाम पाने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों को अपनाकर जातक तरक्की की नई इबारत लिख सकते हैं।
1. सफेद रंग शुक्र को प्रिय है, इसलिए इस अवधि में जितना संभव हो सफेद वस्त्र पहनें।
2. कई जानकारों का कहना है कि स्वच्छता का ध्यान रखने और परफ्यूम के इस्तेमाल से भी आपको फायदा हो सकता है।
3. शुक्र शनि युति के समय सफेद रंग की चीजों शक्कर, चावल, दही आदि का दान लाभदायक माना जाता है।
4. कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना चाहिए।
5. गरीबों को काले चने की खिचड़ी का दान करना भी शुभ फलदायी माना जाता है।
6. इस समय हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
7. हर शनिवार को शनिमंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
शुक्र-शनि युति का क्या पड़ने वाला है असरः 22 जनवरी को शनि की स्वराशि कुंभ में शुक्र शनि युति हो रही है, इसका पूरी दुनिया पर इस तरह का असर पड़ने वाला है।
1. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शुक्र शनि युति से कलात्मक क्षेत्रों में नौकरियां बढ़ने की संभावना है, आर्किटेक्चर, एनिमेशन आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
2. दोनों ग्रहों की युति आविष्कारों को जन्म दे सकती है, म्यूजिक प्रोडक्शन, डीजे, गेमिंग आदि उद्योग तरक्की करते नजर आएंगे।
3. यूट्यूब और सोशल मीडिया जैसे माध्यमों से व्यापार में जुड़े लोगों की तरक्की होगी।
4. फैशन में नया ट्रेंड और आटोमाबाइल आदि में तरक्की का योग बन रहा है।
5. रेलवे ट्रांसपोर्ट और शिपिंग जैसे उद्योगों को सरकार का समर्थन मिल सकता है।
6. रेशम के निर्यात में तेजी आ सकती है।
7. शांति को बढ़ावा देने वाली वार्ता आगे बढ़ सकती है।
8. आयुर्वेद, ध्यान योग के प्रति लोगों की रूचि बढ़ सकती है।
9. भारत अपनी चुनौतियों पर विजय पा सकता है।
Updated on:
20 Jan 2023 08:49 pm
Published on:
20 Jan 2023 08:47 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
