16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shukra Gochar: 6 दिन बाद चमकने जा रही है इन राशियों की किस्मत, शुक्र दिलाएंगे तरक्की और वैभव

Venus Transit in Cancer soon make rich and lucky to these people: जिन लोगों की कुंडली में शुक्र शुभ हैं। उनके जीवन में इस दौरान खुशियां ही खुशियां आएंगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा से जानें शुक्र के कर्क राशि में जाने से किन राशियों को मिलने वाली हैं खुशियां...

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

May 23, 2023

venus_transit_in_cancer_make_rich_to_these_people.jpg

Venus Transit in Cancer soon make rich and lucky to these people: जल्द ही शुक्र अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं। वे 30 मई को कर्क राशि में जाएंगे। वे इस दिन शाम को 7 बजकर 39 मिनट पर कर्क राशि में जाएंगे। कर्क राशि बुध की राशि है और बुध शुक्र के मित्र हैं। इस नजरिए से शुक्र अपनी मित्र राशि में जाएंगे। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र अशुभ फल देने वाले हैं या खराब स्थिति में हैं, इस दौरान उनके जीवन में उतार चढ़ाव आएंगे। वहीं जिन लोगों की कुंडली में शुक्र शुभ हैं। उनके जीवन में इस दौरान खुशियां ही खुशियां आएंगी। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा से जानें शुक्र के कर्क राशि में जाने से किन राशियों को मिलने वाली हैं खुशियां...

मेष

मेष राशि के लोगों के लिए शुक्र का कर्क राशि में जाना इनकी कुंडली के चौथे भाव में होने जा रहा है। इस समय आपके परिवार में शांति का वातावरण बना रहेगा। परिवार की सुख-समृद्धि होगी। परिवार के सभी सदस्यों का आपको साथ मिलेगा। इस अवधि में हर काम में उन्नति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। सेहत अच्छी रहेगी। आप धन का निवेश करेंगे और पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिलेगा।

कर्क

शुक्र का कर्क राशि में जाना इस राशि के लोगों को पॉजिटिव बनाएगा। आपकी बोली से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। अपने शत्रुओं पर हावी रहेंग। नौकरी में आपकी स्थिति अच्छी रहने वाली है। अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे। बिजनेस करने वालों को उन्नति मिलेगी। धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी प्रेम बढ़ेगा। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

वृश्चिक

शुक्र के कर्क राशि मे जाने से आपके विदेश जाने के योग बन रहे हैं। ऐसे में आप विदेश जा सकते हैं। इस समय आपका मन खुश रहेगा। नए लोगों से मिलेंगे और धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी समय बहुत अच्छा है। क्रिएटिव रहेंगे। कलात्मक क्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे। बचत करने में भी सक्षम होंगे। निवेश कर रखा है तो लाभ मिलेगा। अपने पैसे को सोच-समझ कर खर्च करेंगे।

मीन

शुक्र के कर्क राशि में जाने से मीन राशि के लोगों का पार्टनर के साथ प्रेम बढ़ेगा। पिछले कुछ दिनों से चल रहीं गलतफहमियां इस समय में दूर हो जाएंगी। हालांकि स्टूडेंट्स के लिए यह समय कुछ परेशान करने वाला रहेगा। इस दौरान आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। अगर आप नौकरी बदलने के प्रयास कर रहे हैं, तो सफल होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पॉजिटिव भी रहेंगे। इस समय में आपको लाभ देने वाले कई अवसर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: जून में कई बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, इन 5 राशियों की Life में बढ़गी परेशानी