
Auraiya Police
औरैया. मुख्यमंत्री योगी का औरैया जनपद में ये पहला दौरा होगा। पहले आगमन की तैयारी में जिला प्रशासन कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहता है। उनकी सुरक्षा और निरीक्षण के स्थान तय होने बाद आज जिलाधिकारी ने गेल ऑडिटोरियम में प्रशासन और पुलिस के साथ बैठक की। साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि कोई भी व्यक्ति बिना परिचय पत्र के प्रवेश नहीं करना चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जनपद में होंगे। मुख्यमंत्री जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक के अलावा भाजपा पदाधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। विद्यालयों और जिला अस्पताल के निरीक्षण की भी जानकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दी गई है। जनपद के अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गये थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गेल पहुंच कर यहां बने हैलीपेड का निरीक्षण किया। साथ ही बैठक स्थल को भी देखा और वहां की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश गेल के कर्मचारियों सहित अधीनस्थों को दिए।
अधिकारियों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चर्चा तेज-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की जानकारी जिला प्रशासन को मंगलवार को ही हो गई थी। इसके चलते ही जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा व अन्य अधिकारी देर रात में ही गेल परिसर पहुंच गए थे। इसके बाद बुधवार को सुबह से ही मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया। जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी सहित सभी उपजिलाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी दे दी गईं थी। बिधूना एसडीएम प्रवेंद्र कुमार मुख्यमंत्री से मिलने वालों की सूची तैयार करने में जुटे थे तो वहीं एसडीएम सदर वीआईपी गाड़ियों व हैलीकॉप्टर के फ्यूल का इंतजाम करने के में जुटे थे। वहीं अजीतमल एसडीएम को मीडिया के पास जारी कराने की जिम्मेदारी दी गई। बुधवार को जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा व पुलिस अधीक्षक नागेश्वर सिंह ने गेल पहुंच कर वहां हैलीपेड को देखा। इसके बाद गेल के आशियाना गेस्ट हाउस में जाकर वहां बैठक की। कुर्सिंयों के कम होने पर उन्होंने तत्काल इसका इंतजाम करने को कहा। इस दौरान गेल के अधिकारियों को भी तैयारियां जल्द से जल्द पूरी कराने के लिए कहा गया। सीएम के कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत, सदर विधायक रमेश दिवाकर, जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, जिला महामंत्री अमर चंद्र राठौर, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र ¨सह मोनू आदि लोग भी पहुंच गये। भाजपा पदाधिकारियों व विधायकों ने भी अधिकारियों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की।
इसी विद्यालय का निरीक्षण करेंगे सीएम-
विद्यालय तय होने के बाद उनके भी रंग रोगन की तैयारी जोर शोर से चालू हो गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और विद्यालय के निरीक्षण की जानकारी मिलते ही भाग्य नगर विकास खंड के गांव नगला जय सिंह में तैयारियां शुरू हो गईं। इस गांव के विद्यालयों की तस्वीर बदलने लगी। अभी तक अव्यवस्थाओं से जूझ रहे विद्यालय में आनन फानन गेट बनाया जाने लगा। यहां क्यारियों की दुरुस्त और अच्छा किया जाने लगा।विद्यालय में बिजली की व्यवस्था हो गई वहीं छात्र छात्राओं के लिए ड्रेस का भी इंतजाम हो गया। एक साथ कई कर्मचारी कार्य करते दिखाई दिये। यहां रंगाई पुताई के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की दिन भर की जाती रहीं। इस दौरान शिक्षा विभाग के कई अधिकारी गांव में ही मौजूद रहे। वर्षों से डिब्बे में बंद पड़ी विज्ञान किट भी रखी नजर आई। आखिर उनके इन दौरे जिले के लोगो को लाभ की उम्मीद है।
Published on:
05 Jul 2018 10:26 pm
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
