1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मधुमक्खियों का हमला, दर्जनों घायल, इस व्यक्ति के चेहरे से निकले 100 डंक

औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र का मामला, जानें- जब मधुमक्खी आप पर करे हमला तो खुद को कैसे बचायें

2 min read
Google source verification
bees attack

औरैया. दिबियापुर थाना क्षेत्र के आनंद धाम बाग में धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। मानव मंगल मिलन सदभावना समागम कार्यक्रम में सभी मशगूल थे। अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। कई लोग दौड़कर खेतों में छिप गए, जिसे जैसे बन पड़ा अपनी जान बचाने में लग गया। आश्रम में चीख-पुकार मच गई। मधुमक्खियों के हमले में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये। 10 गंभीर घायलों को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया गया। इनमें से एक युवक की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति के चेहरे से 100 से अधिक मधुमक्खियों के डंक निकले हैं।

रविवार को कस्बा रामगढ़ में खरगपुर के निकट आनंद धाम का बाग में क्षेत्रीय मानव मंगल मिलन सदभावना समागम का आयोजन चल रहा था। दोपहर लगभग एक बजे बाग में ही लगे एक मधुमक्खियों के छत्ते में लगीं मक्खियां भड़क गईं और लोगों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। सभी एक दूसरे पर गिरते पड़ते आसपास के खेतों में भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को मधुमक्खियों ने घायल कर दिया। लोगों ने एबुंलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से मधुमक्खियों के काटने से घायल हुए दस लोगों को दिबियापुर सीएचसी लाया गया। हालांकि, धर्मानुष्ठान स्थल पर मधुमक्खियों के हमले के बाद भी धुंआ करके धर्मानुष्ठान चलता रहा।

मधुमक्खियों ने इन्हें बनाया निशाना
रामनरेश पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी पढ़ीन दरवाजा औरैया, मुन्नी देवी पत्नी मानसिंह निवासी उम्मेदपुर सहायल, खुशबू पुत्री हरीचंद्र निवासी सरैया, प्रशाली देवी पुत्री महाराज सिंह निवासी दखनाई, सोना पुत्री श्रीकांत निवासी सरैया, नीरज पुत्र बाबूराम निवासी पुर्वा मके, संतोष पुत्र विशंभर दयाल निवासी चदरैया बिधूना, रेनू पुत्री चंद्रप्रकाश सहायपुर बिधूना, महेश चंद्र पुत्र दीनदयाल निवासी उम्मेदपुर सहायल, महावीर पुत्र सालेग्राम निवासी दखनाई को दिबियापुर सीएचसी भर्ती कराया गया। यहां से रामनरेश को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

चेहरे पर 100 से अधिक डंक निकले
रामनरेश के चेहरे में लगभग सौ मधुमक्खियों के डंक घुसे हुए थे। सभी को स्वास्थ्य कर्मी ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। अन्य लोगों के भी शरीर में डंक घुसे हुए थे। मधुमक्खियों के हमले से घायल अन्य लोगों को रामगढ़ में ही निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया।

मधुमक्खी करे हमला तो खुद को ऐसे बचायें
मधुमक्खी पालक बताते हैं कि अगर आप पर मधुमक्खी हमला कर दें तो घबड़ायें नहीं, बल्कि समझदारी से काम लें। जानकार बताते हैं कि जब आप मधुमक्खी हमला करे तो उनसे बचने के लिए भागें नहीं, बल्कि स्थिर हो जायें। अगर खड़े हैं तो खड़े रहें और यदि लेट गये हैं तो लेटे रहें। इस मधमुक्खी आपके पास आएंगी जरूर, लेकिन अगर आपके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो वापस लौट जाएंगी।