28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंगेजमेंट के बाद शादी की तैयारी कर रही लड़की को पता चला लड़के का ये खौफनाक सच, फिर जो हुआ…

औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र का मामला, जब पता चली लड़के की ये हकीकत तो...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

औरैया

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 10 Mar 2018, 3:07 PM IST

Auraiya News

औरैया. अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव भीखेपुर निवासी एक लड़की की शादी इटावा के ग्राम चौबे की नगरिया निवासी युवक से तय हो गई। शादी तय होने के बाद सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। दुर्घटना में लड़के के दिमाग पर असर पड़ गया। यह जानकर लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर लड़के के परिजनों ने जबरन उठा ले जाकर शादी करने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली की चौखट पर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के ग्राम भीखेपुर निवासी एक लड़की की शादी शारदीय नवरात्रि में इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम चौबे की नगरिया निवासी नरेंद्र के छोटे पुत्र शैलेंद्र उर्फ छोटू के साथ तय हो गई थी। शादी तय होने के बाद गोद भराई की रस्म भी हो चुकी थी लेकिन कुछ दिन बाद ही शैलेंद्र उर्फ छोटू एक मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसमें उसके दिमाग पर असर पड़ा। इसलिये लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।

परिजन बोले- गोद भराई का सामान भी वापस कर दिया है
लड़की के परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद से शैलेंद्र उर्फ छोटू का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। ऐसी स्थिति में स्वयं लड़की ने शैलेंद्र के साथ विवाह करने से इनकार कर दिया। इस पर लड़की के घर वालों ने गोद भराई में दिए सामान को वापस कर रिश्ता तोड़ने की बात कही, लेकिन लड़के के पिता नरेंद्र व परिजनों ने शादी तोड़ने से इनकार कर दिया।

लड़की ने कहा- दी जा रही है जान से मारने की धमकी
लड़की ने आरोप लगाया कि शैलेंद्र उर्फ छोटू के पिता व भाई उसके परिजनों को जबरन शादी करने की धमकी दे रहे हैं। इसी के चलते गुरुवार को शैलेंद्र का बड़ा भाई भीखेपुर स्थित उसके घर पर आया था और जबरन शादी करने का दबाव बनाते हुए गाली-गलौच करने लगा। लड़की ने बताया कि आरोपी उसे व उसके परिवार को धमकी दे रहे हैं कि वे लड़की को जबरन उठा ले जाकर अपने पुत्र से शादी कर देंगे।

कोतवाल बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
पीड़िता ने गोद भराई में मिले सामान को वापस करने की नीयत से साथ लाकर न्याय के लिए कोतवाली में लिखित रूप से तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।