औरैया. जनपद में जनसेवा केंद्र वसूली के केंद्र बनते जा रहे हैं और मनचाही वसूली कर रहे हैं। लोगों के आधार कार्ड निशुल्क बनाने की बजाय 70 रुपए लेकर आधार कार्ड बनाने व नाम, पता, आदि संशोधित कराने की निर्धारित रकम से तीन गुने रुपए लेकर वसूली की जा रही है। फफूंद का एक आधार कार्ड बनाने वाले प्राइवेट सेंटर में जमकर लूट मची हुई है। वहीं आधार सम्बंधित काम के लिए आने वाले लोगों से पैसे के बारे में पूछे जाने पर वह उनके साथ अभद्रता पर भी उतर आता है। आधार कार्ड सेंटर के नाम पर लूट केंद्र बने सेंटर के खिलाफ लोगों ने डीएम, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर सेंटर की जांच कराने की मांग की है।