20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गजब: दुल्हन के अरमां आंसुओं में बह गए, प्रेमिका ने पहना दी दूल्हे को जयमाला

Auraiya unique wedding औरैया में दूल्हा दुल्हन के साथ सात फेरे लेने के लिए निकल रहा था। बारात की तैयारी पूरी हो गई थी। इसी बीच थाना से फोन आ गया। इसके बाद घटनाक्रम कुछ ऐसा बदला की लड़के को प्रेमिका के साथ सात फेरे लेने पड़े। ‌

2 min read
Google source verification
औरैया की अनोखी शादी

Auraiya unique wedding औरैया में घर से बारात निकालने की तैयारी थी। एक के बाद एक विधि विधान पूरे किया जा रहे थे‌। इसी बीच थाना से फोन आ गया। जिसमें कहा गया कि लड़का और लड़के का पिता थाना आ जाए। थाने से फोन आने के बाद घर में चर्चाओं का दौर जारी हुआ। घर वाले भयभीत हुए कि आखिर थाने से फोन क्यों आया है? मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। जिस लड़के की बारात जा रही थी। उसका दिल्ली में एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी की शादी के बाद सुनकर युवती थाना पहुंच गई और मौके पर मौजूद दरोगा से पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। रात भर चले विचार विमर्श के बाद प्रेमी को प्रेमिका के साथ सात फेरे लेने पड़े। इसके बाद मामला शांत हुआ। घटना कंचौसी क्षेत्र की है।‌

यह भी पढ़ें: उन्नाव में चार की मौत: पति-पत्नी और दो पुत्रियों की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश की इटावा के दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचौसी उस समय चर्चा में आ गया। जब एक गांव का रहने वाला युवक ब्याह करने जा रहा था। इसी बीच थाना से बुलावा आ गया। जहां युवक की प्रेमिका बैठी थी। बताते हैं कि युवक नोएडा में नौकरी कर रहा था। जहां पर बिहार के रहने वाली युवती से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती ने थाना में बताया कि 2 साल से लड़का शारीरिक शोषण कर रहा है। इस बीच गर्भ भी रुका तो दवा देकर गिरा दिया।

देर रात चली बातचीत

युवक की शादी की जानकारी मिलते ही युवती परेशान हो गई। वह दिबियापुर थाना पहुंच गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक नईम अहमद को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने लड़के को थाने पर बुलाया परिजन भी साथ आए। देर रात तक दोनों पक्षों में बातचीत हुई। घटनाक्रम को लेकर चर्चा हुई। युवती का कहना था कि वह दूल्हे के साथ सात फेरे लेगी, शादी करेगी। थाने में लंबी बातचीत के बाद अंततः प्रेमिका को सफलता मिली और युवक के साथ सात फेरे लिए और जयमाल पहनाया। ‌