2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुल्हन रात भर करती रही इंतजार, बारात लेकर नहीं आये लड़के वाले

औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली का मामला...
2 min read
Google source verification
dowry case in Auraiya

औरैया. अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को नियत समय पर बारात न आने की खबर सुनकर मेंहदी लगाये दुल्हन सहित अन्य परिवारीजनों की खुशियां मायूसी में बदल गईं। जानकारी के अनुसार, रामचन्द्र के घर में पुत्री शालिनी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। हाथों में मेहंदी रचाये शालिनी बारात आने का इंतजार कर रही थी। लेकिन लेकिन अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए दूल्हे ने बारात लाने से इनकार कर दिया।

दहेज लोभियों के कारण दुल्हन के हाथ में दूल्हे के नाम की मेंहदी सजी ही रह गई। दुल्हन के सपने परवान चढ़ने से ही पहले टूट गये। पीड़ित परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

क्या है पूरा मामला
घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराते हुए राम चन्द्र पुत्र स्वर्गीय छुटकन लाल निवासी साफर ने बताया कि उसने अपनी पुत्री शालिनी की शादी इटावा जनपद के मोतीलाल का अड्डा निवासी कालीचरण के पुत्र बृजेश कुमार के साथ तय की थी। 20 अप्रैल को बारात आनी थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं। सभी रिश्तेदार भी आ गए थे, लेकिन बारात नहीं आई। बारात न आने के कारण दुल्हन के पक्ष को चिंता हुई तो रात 10 बजे लड़के वालों के फोन नंबर पर बात की तो उन्होंने कहा कि बारात 12 बजे तक बारात आ जायेगी।

पिता ने कहा- लड़का भाग गया है, बहनोई ने मांगे एक लाख रुपये
तहरीर में रामचंद्र ने बताया कि जब रात के 12 बजे तक बारात नहीं आई तो लड़के के बहनोई के नंबर पर बात की, तो उन्होंने कहा कि पहले एक लाख रुपये दो तभी बारात आएगी। जब दूसरे नंबर पर करन सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि लड़का भाग गया है अब बारात नहीं आ पायेगी।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ दहेज हत्या का मुकदमा
बारात न लाने और अतिरिक्त दहेज की मांग करने पर बृजेश कुमार पुत्र कालीचरन और कालीचरन के चार दामाद व पुत्रियों (नाम पता अज्ञात) के खिलाफ कोतवाली में दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।

बड़ी खबरें

View All

औरैया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग