
RPF inspector 2 women constables suspended Because of Dispute
उरई आरपीएफ थाना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। शुक्रवार को ड्यूटी के विवाद को लेकर मंडलीय अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर व दो महिला सिपाहियों पर अलग अलग जगहों पर अटैच कर दिया है। इसके अलावा पूरे मामले की जांच के लिए सहायक सुरक्षा आयुक्त को लगाया गया है। अब असिस्टेंट कमांडेट की जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे का एक्शन लिया जाएगा। हालांकि आनन फानन में की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
शुक्रवार को उरई आरपीएफ थाने में महिला सिपाही अमृता व रेखा का ड्यूटी को लेकर इंस्पेक्टर एमके गुप्ता से विवाद हो गया था। मामला इतना बढ़ा कि दोनों महिला सिपाहियों ने इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाकर मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। थाने में विवाद की खबर जब झांसी में बैठे अधिकारियों को पता चली तो आनन फानन में दोनों को तलब कर घटना के बारे में जानकारी ली। मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात को मंडलीय अधिकारियों ने एक्शन लिया। सुरक्षा आयुक्त झांसी आरपीएफ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले को लेकर इंस्पेक्टर व दोनों महिलाओं महिला सिपाहियों को अलग-अलग जगह अटैच कर सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह को पूरे मामले की जांच दी गई है । उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर को झांसी में अटैच कर प्रशासक बनाया गया है तो वही दोनों महिलाओं में एक को जूही तो दूसरे को अन्य जगह कंट्रोल में अटैच कर कार्रवाई की गई है। वहीं, सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सत्यता जानने के लिए जांच दी गई है। वह दो, एक दिन में थाने जाकर बयान दर्ज करेंगे। बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। वही इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों महिलाओं से ड्यूटी के लिए कहा गया तो वह भड़क गई। अभद्रता जैसे आरोप बेबुनियाद बताए।
लेनदेन के वायरल आडियो पर कब होगी कार्रवाई
झांसी कानपुर रेल मार्ग पर अवैघ वेंडरों के कारोबार का उस समय भाड़ा फूट गया, जब कई दिन पहले उरई रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र का एक आडियो वायरल हुआ। इसमें बात करने वाले दोनों शख्स एक दूसरे से लेनदेन की बात के अलावा ट्रेनों में अनाधिकृत तरीके से कारोबार करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वहीं, टवीट कर पूरे मामले की जानकारी डीजी समेत तमाम अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कार्रवाई न होने से आमजन में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों में चर्चा यह है कि अगर अफसरों ने मामले को गंभीरता से लेकर एक्शन नहीं लिया तो निश्चित ही लोगों के हौंसल बुलंद होंगे।
Updated on:
25 Jun 2022 04:53 pm
Published on:
25 Jun 2022 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allऔरैया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
